
बुंदेलखंड कावड़ यात्रा समिति द्वारा 24 अगस्त 2023 को विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन की दी जानकारी
झाँसी। बुंदेलखंड कावड़ यात्रा के आयोजक संजीव श्रृंगीऋषि ने बताया की कावड़ यात्रा दिनांक 24 अगस्त 2023 को प्रातः 10.00 बजे से ओरछा धाम से प्रारंभ होगी जिसमें 5000 कावड़ यात्री शामिल होंगे यात्रा में लगभग 50 डीजे बग्गियों पर भगवान भोलेनाथ और भगवान राम दरबार के स्वरूप के साथ कावड़ यात्रा चलेगी। जगह-जगह स्वागत होते हुए यात्रा लगभग 2.00 बजे झांसी के गल्ला मंडी सभा स्थल पर पहुंचेगी जहां पर पूर्व से ही लगभग 5000 महिलाएं कलश लेकर यात्रा का स्वागत करेंगी कावड़ यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय केशव प्रसाद मौर्य जी उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार गल्ला मंडी में सभा को संबोधित करेंगे। यात्रा में धर्माचार्यों को आमंत्रित किया गया है जिसमें श्री ओरछा धाम मंदिर से रमाकांत पुजारी, झांसी से सिद्धेश्वर मंदिर के पीठाधीश्वर हरिओम पाठक जी, मुरली मनोहर मंदिर से महंत गोलवलकर जी, सीपरी राम मंदिर से आचार्य लल्लन महाराज, खातिबाबा मंदिर से आचार्य विनोद चतुर्वेदी, अयोध्या से बेदेही बल्लभ महाराज, महंत विष्णु दत्त स्वामी जी का सम्मान माननीय केशव प्रसाद मौर्य जी के द्वारा किया जाएगा। बुंदेलखंड समिति के संयोजक हेमंत परिहार ने बताया मंडी में सभा के उपरांत यात्रा के आगे महिलाएं कलश लेकर आगे आगे चलेंगी एवं किसान बाजार पर मंच से माननीय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी कावड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा करेंगे। रामलीला मंच एवं बीकेडी से समिति के सदस्यों द्वारा कावड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा करके स्वागत किया जाएगा। यात्रा लक्ष्मी गेट होते हुए मुरली मनोहर मंदिर, बड़ा बाजार, मैलिनो का चौराहा, मानिक चौक, सिंधी तिराहा, कोतवाली, पंचकुइयां, खंडेराव गेट, आंतियां तालाब, बीकेडी, होते हुए सिद्धेश्वर धाम में संपन्न होगी कावड़ यात्रा का जगह-जगह स्वागत लगभग 72 स्थान पर भव्य स्वागत झांसी की देवतुल्य जनता, समाजसेवी संस्थाओं, सम्मानित व्यापारियों के द्वारा किया जाएगा। महानगर धर्माचार्य हरिओम पाठक जी ने बताया बुंदेलखंड कावड़ यात्रा बुंदेलखंड की ही नहीं अपितु पूरे उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कावड़ यात्रा है इस कावड़ यात्रा में पूरे बुंदेलखंड के साधु संत सामिल होते है और पूरे झांसी के जनमानस को आशीर्वाद देते हैं। पत्रकार वार्ता में नीरज सिंह, अभिषेक सोनकिया, कमल शर्मा, निर्मल कुशवाहा, शिशुपाल, सहित आयोजक-संजीव श्रृंगीऋषि, संयोजक- हेमन्त परिहार आदि उपस्थित रहे।