कावड़ यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।

कावड़ यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।

Written by Prem Prakash Agarwal 2023-08-20 News
कावड़ यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। झाँसी। बुंदेलखंड कावड़ यात्रा समिति द्वारा दिनांक 24 अगस्त को होने वाली कांवड़ यात्रा हेतु आवश्यक बैठक की गई बैठक में यात्रा की तैयारी की समीक्षा की गई कांवड़ यात्रा में शामिल होने के लिए युवाओं में बहुत उत्साह दिखाई दिया अब तक का कांवड़ियों के 3000 फार्म भर चुके हैं वहीं पर महिलाओं की भी लगभग 3500 फार्म भर चुके हैं बड़ी संख्या में लोग कांवड़ यात्रा में शामिल होंगे ऐसा मुझे पूरा विश्वास है बैठक में कावड़ यात्रा की आयोजक संजीव श्रृंगीऋषि ने बताया कि इस बार कांवड़ यात्रा में मुख्य अतिथि के रुप में माननीय उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन श्रीमान केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे उन्होंने कार्यक्रम में आने के लिए अपनी सहमति प्रदान कर दी है यह कावड़ यात्रा ओरछा धाम से चलकर सिद्धेश्वर धाम पर संपन्न होगी । यात्रा संयोजक हेमन्त परिहार ने कहा की 25 किलोमीटर की यात्रा में 52 स्थानों पर स्वागत होगा। बैठक में नीरज सिं,ह रोहित गोटनकर, संजीव लाला, वरुण जेन, आकाश पांडे, कमल शर्मा, आकाश साहू, रविकांत मिश्रा, अमित बुधौलिया, सचिन मिश्रा आदि उपस्थित रहे।