
जिला कारागार झांसी में पाठ्यक्रम सामग्री वितरण समारोह का हुआ आयोजन
झाँसी। जिला कारागार झांसी में बंदियों को उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत स्किल्ड इंडिया सोसाइटी द्वारा सॉफ्ट टॉय एवं जैविक खेती में कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही शोभा फाउंडेशन के द्वारा मोटर वाइंडिंग एवं प्लंबर का भी कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस क्रम में आज दिनांक 19 अगस्त 2023 को प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बंदियों को पाठ्यक्रम सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर एमआईएस मैनेजर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन श्री आदर्श श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण उपरांत बंदियों को समाज की मुख्यधारा मैं वापस लौटने पर उन्नत कार्यशैली के माध्यम से अपनी जीविकोपार्जन करने हेतु प्रेरित किया। विनोद कुमार जेल अधीक्षक, डॉक्टर सुरेश मिश्र श्री कस्तूरी गुप्ता जेलर, जेलर, प्रकाश बंसल, जगवीर सिंह डेप्युटी जेलर एवं जेल अधिकारियों के साथ एमआईएस मैनेजर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन श्री आदर्श श्रीवास्तव, स्किल्ड इंडिया के डायरेक्टर श्री नीरज सिंह, प्रशिक्षक एवं बंदी मौजूद रहे।