
ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किसान पाठशाला में पराली प्रबंधन व मशरूम की खेती की दी गई जानकारी
झाँसी। पराली प्रबंधन/मशरूम की खेती की जानकारी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं तक पहुंचाने के लिए आज विकासखंड बड़ागांव के ग्राम बराठा के पंचायत भवन में आयोजित किसान पाठशाला में उप कृषि निदेशक श्री एम0पी0 सिंह द्वारा जानकारी दी गयी। पाठशाला में पराली प्रबंधन पर प्रभावी नियंत्रण और पराली से लाभ कैसे अर्जित करें की बिंदुवार जानकारी दी। इसके साथ ही पराली में मशरूम उत्पादन करते हुए आय में बढ़ोतरी कैसे की जाए इसकी भी जानकारी पाठशाला में उपस्थित किसानों को दी गई। उप कृषि निदेशक श्री एम0पी0 सिंह पंचायत भवन बराठा में प्रांगण में आयोजित किसान पाठशाला में उपस्थित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं अन्य किसानों को मशरूम की खेती की जानकारी देते हुए बताया कि मशरूम की खेती से किसानों की आय जल्द दुगनी की जा सकती है। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रेरित करते हुए मशरूम की खेती से जोड़ें जाने का सुझाव दिया, उन्होंने कहा कि ऐसा करने से जहां पराली प्रबंधन का कार्य प्रभावी ढंग से संपन्न होगा इसके साथ ही आय में भी बढ़ोतरी होगी और क्षेत्र का पर्यावरण भी संतुलित रहेगा। किसान पाठशाला की अध्यक्षता करते हुए उप कृषि निदेशक श्री एम0पी0 सिंह ने कहा कि ष्पराली अब लाएगी खुशहालीष् जनपद में पराली प्रबंधन के प्रभावी नियंत्रण हेतु स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मशरूम उत्पादन कर आय दुगनी करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं, उन्होंने विषय विशेषज्ञों द्वारा दी गई तकनीकी जानकारी को न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित चौपाल, किसान पाठशाला में उपस्थित किसान विशेष रूप से महिला किसानों को सअक्षर दिए जाने पर जोर दिया ताकि महिला किसान जागरूक होकर पराली प्रबंधन के साथ मशरूम की खेती में भी अपने को जोड़ते हुए अपनी आय दोगुनी कर सकें। उन्होंने उपस्थित किसानों से खेत में पराली ना जलाए जाने का सुझाव दिया और खेत में आग लगाने से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। उप कृषि निदेशक ने कहा कि सरकार की अनूठी पहल को साकार करने के उद्देश्य से कृषि विभाग एवं अन्य सहयोगी विभागों के द्वारा जनपद की सभी 496 ग्राम पंचायतों में आयोजित किसान पाठशाला के माध्यम से किसानों की आय को दोगुना करने हेतु कृषि विभाग के प्रसार कार्यकर्ताओं को कृषि के साथ पशुपालन,उद्यान,रेशम,मत्स्य,दुग्ध आदि क्षेत्र की नवीन तकनीकी जानकारी देने के लिए विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आयोजित किसान पाठशाला में विशेषज्ञ के रुप में डॉ पी.के. सोनी वरिष्ठ वैज्ञानिक, श्री विनय कुमार डीडी उद्यान , श्री संजय कुमार भूमि संरक्षण अधिकारी, श्री के0के0 सिंह जिला कृषि अधिकारी, विषय वस्तु विशेषज्ञ श्री दीपक कुशवाहा,श्रीमती अल्पना बाजपेई द्वारा उत्पादन में वृद्धि करने हेतु किसान पाठशालाओं के माध्यम से कृषि उत्पादन में लागत को कम करते हुए कैसे वृद्धि की जाए की जानकारी दी जा रही है। आयोजित किसान पाठशाला में श्री एम0पी0 सिंह उप कृषि निदेशक द्वारा बताया गया कि किसान पाठशालाओं के माध्यम से कृषि विभाग वर्ष में खरीफ एवं रबी सीजन की सभी फसलों से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रसार कार्यकर्ताओं के माध्यम से गांव-गांव में देते हैं जिसमें जैविक खेती/प्राकृतिक खेती/पराली प्रबंधन/मूल्य संवर्धन/ एफ.पी.ओ. आदि का कैसे बढ़ाया जाए आदि विषयों पर पाठशालाओं में चर्चा की जा रही है। कार्यक्रम प्रभारी श्री दीपक कुशवाहा ने बताया कि इसके लिए सभी ब्लॉक स्तर पर एक नोडल अधिकारी भी नामित किए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी नियत समय पर पाठशाला में शामिल होकर पाठशाला में उपस्थित किसानों को महत्वपूर्ण जानकारियां देना सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि किसान पाठशाला में अधिक से अधिक किसान अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। पंचायत भवन बराठा में आयोजित किसान पाठशाला में ग्राम प्रधान श्री पंकज कुमार ने समस्त अधिकारियों का स्वागत किया और प्रतिभाग कर रहे किसानों से दी जा रही जानकारियों को आत्मसात करने की सलाह दी। इस अवसर पर श्री बीएसए धर्मेंद्र कुमार, जेई श्री चंदन सिंह, एटीएम श्री आजाद सोनी, किसान श्री राम बाबू , श्री मथुरा प्रसाद, श्री रघुवीर सहित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु उपस्थित रहीं। जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित