विनियमितिकरण के लिये ज्ञापन पत्र सौंपकर माननीयों से सहमति एवं समर्थन हासिल किया

विनियमितिकरण के लिये ज्ञापन पत्र सौंपकर माननीयों से सहमति एवं समर्थन हासिल किया

Written by Prem Prakash Agarwal 2023-08-21 News
झाँसी। अनुदानित महाविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ बुंदेलखंड विश्वविद्यालय इकाई झांसी द्वारा विनियमितिकरण के संदर्भ में दिनांक 17/08/2023 को माननीया रजनी तिवारी राज्यमंत्री उच्च शिक्षा, दिनांक 17/08/2023 को माननीय कुंवर मानवेंद्र सिंह सभापति विधान परिषद उत्तर प्रदेश, दिनांक 18/08/2023 को माननीय डॉ रवींद्र शुक्ल जी पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं दिनांक 19/08/2023 को माननीय हरगोविंद कुशवाहा जी राज्यमंत्री उपाध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शिक्षा संस्थान लखनऊ उत्तर प्रदेश,को ज्ञापन पत्र दिया गया जिस पर सभी माननीय ने सहमति व्यक्त करते हुए अपना समर्थन दिया। इन अवसरों पर अनुदानित महाविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश की प्रदेश संयोजक महिला प्रकोष्ठ एवं बुंदेलखंड विश्वविद्यालय इकाई झांसी की अध्यक्ष डॉक्टर प्रतिमा सिंह परमार,उपाध्यक्ष डॉक्टर शारदा सिंह, महामंत्री डॉक्टर दिनेश प्रताप सिंह परिहार, संगठन मंत्री सौरभ सिंह, कोषाध्यक्ष डॉक्टर रंजीत सिंह यादव, सह कोषाध्यक्ष डॉ शिल्पी शर्मा, सह संगठन मंत्री डॉ अनिल त्रिपाठी ,एवं कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर दीपा सिंह, डॉ धर्मेंद्र पांडे, डॉक्टर पारूल सिंह एवं अन्य समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।