
राही के ग़ज़ल संग्रह ‘‘कर बैठा इज़हार’’ का हुआ रुविमोचन, आम आदमी की पीड़ा उकेरने का है प्रयास
हरदोई। जिले के वरिष्ठ साहित्यकार, कवि और शायर तथा लायंस क्लब हरदोई विशाल के सदस्य श्रवण कुमार मिश्रा ष्राहीष् के प्रथम गजल संग्रह ‘‘कर बैठा इजहार’’ का विमोचन समारोह स्थानीय एचके होटल एंड लॉन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ तत्पश्चात गीतकार धीरज श्रीवास्तव ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद श्रवण मिश्र राही ने समस्त अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह उनका प्रथम संग्रह है। इसके माध्यम से आम आदमी की पीड़ा को उकेरने का प्रयास किया गया है तथा उन्हें उम्मीद है कि पाठक गण इसे सहजता से स्वीकार करेंगे। कार्यक्रम में अतिथि के रुप में बोलते हुए लायंस क्लब के पूर्व गवर्नर हरगोविंद सेठी ने कहा कि अद्भुत व्यक्तित्व एवं कविता के धनी श्रवण ष्राहीष् का यह गजल संग्रह साहित्य क्षेत्र में नए प्रतिमान स्थापित करेगा ऐसा उन्हें विश्वास है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर शिवचरण सिंह चौहान ने कहा कि राही काव्य के श्रेष्ठ रचनाकार हैं उनकी रचनाएं संदेश परक होने के साथ ही व्यक्ति को झकझोरने का कार्य भी करती हैं। विशिष्ट अतिथि जमाल बाराबंकी ने कहा कि गीत और गजल राही जी की पहचान है। निश्चित रूप से यह गजल संग्रह पाठकों को सहज रूप से अपनी और आकर्षित करेगा। प्रोफेसर अखिलेश बाजपेई ने कहा कि राही के गजल संग्रह में आम आदमी की व्यथा को बहुत ही सीधे और सरल रूप से प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि राही जी और नई राह तलाश कर लाएंगे और उनका अनुभव हमें उनकी अगली कृति में देखने को मिलेगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गौरव सिंह भदौरिया, अनूप पूरी, अखिलेश गुप्ता, अविनाश चंद्र गुप्ता, अनुराग मिश्र, अवध बिहारी मिश्र, श्यामजी गुप्ता , अनिल श्रीवास्तव, श्री कृष्ण शास्त्री, श्याम जी गुप्ता, डॉ राघवेंद्र मिश्रा सहित जनपद के गणमान्य नागरिक व साहित्यकार उपस्थिति रहे।