
थानाध्यक्ष कैलिया ने आनलाईन फ्राड हुये पैसे 24 घंटे मे वापस कराये!
उरई-जालौन। थाना कैलिया के गांव कैलिया मे हरीशंकर गुप्ता उर्फ मिंटू के साथ हुआ आनलाईन फ्राड और 20 हजार रुपये की लगी चपत! मिन्टू परेशान थे और ये मान बैठे थे कि पैसा चला गया, जब किसी जागरुक नागरिक ने उन्हे बताया कि एक वार थानाध्यक्ष से मिलो तो, वह गये तो पर विश्वास नहीं था जैसे ही उन्होने थानाध्यक्ष राम प्रकाश को घटना बतायी तत्काल थानाध्यक्ष ने कृत कार्यवाही शुरू कर दी और पीडित को 24 घंटे मे रकम वापस मिल गयी! हरीशंकर गुप्ता तो पुलिस के मुरीद हो ही गये जिन्होने सुना और देखा वह भी थानाध्यक्ष की प्रशंसा करते नजर आये! - ओमप्रकाश उदैनिया