
संस्था ‘‘परख’’ ने की संगोष्ठी नशा मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प
झांसी। विश्व धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर संस्था ‘‘परख’’ द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन अंकित साहू व संस्था प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सुलेखा सिंह के मुख्य अतिथ्य में सम्पन्न हुआ। उक्त अवसर पर अंकित साहू ने कहा कि नशा नाश का कारण है। नशा करने वाला व्यक्ति परिवार एवं समाज के प्रति जिम्मेदारी से मुक्त हो जाता है। नशा परिवार को तोड़ने का काम करता है उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी शौक, दिखावा और मौज मस्ती करने में एवं सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार के कारण नशे प्रवृत्ति बढ़ रही है उनको रोकने हेतु समाजसेवी व्यक्ति एवं संस्था प्रयासरत हैं। संस्था की प्रतिनिधि सुलेखा सिंह ने कहा कि संस्था द्वारा संचालित जिला नशा मुक्ति केंद्र के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर नशा छोड़ने हेतु लोगों को परामर्श एवं पंपलेट पोस्टर के माध्यम से जागरूक कर रहे हैं। साथ ही जो व्यसनीय नशा छोड़ना चाहते हैं उनके लिए संस्था द्वारा निशुल्क आवासीय व्यवस्था एवं दवाई के लिए व्यवस्था है। संस्था का मुख्य उद्देश्य नशा करने वाले व्यक्तियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना एवं परिवार के प्रति जवाबदेही बनाना है। संस्था के जितेंद्र कुमार द्वारा उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई गई कि अपने परिवार व पड़ोसियों को व नशा मुक्त भारत बनाने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे। उक्त कार्यक्रम में रक्क्षा अहिरवार, अजय दुबे, जितेंद्र कुमार, सोभी रामपाल सहित लगभग 2 दर्जन लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र कुमार एवं आभार सुलेखा सिंह सिंह द्वारा आभार व्यक्त किया गया।