पिछले कई महीनों से सुखिर्यों में रहे लोकसभा सदस्य बृजभूषण द्वारा 5 जून की ‘‘जन चेतना रैली’’ स्थिगित

पिछले कई महीनों से सुखिर्यों में रहे लोकसभा सदस्य बृजभूषण द्वारा 5 जून की ‘‘जन चेतना रैली’’ स्थिगित

Written by Prem Prakash Agarwal 2023-06-02 News
नई दिल्ली। पिछले कई महीनों से सुखिर्यों में रहे लोकसभा सदस्य बृजभूषण द्वारा 5 जून को जन चेतना रैली का अवाहन किया था जिसको लेकर तमाम अटकलें लगाईं जा रहीं थी, पटाक्षेप करते हुये बृजभूषण सिंह ने फेसबुक पेज पर लिखकर स्थिगित होने की जानकारी दी। उन्होनें लिखा कि- मेरे प्रिय शुभचिंतकों! आपके समर्थन के साथ पिछले 28 वर्षों से लोकसभा के सदस्य के रूप में सेवा की है। मैंने सत्ता और विपक्ष में रहते हुए सभी जातियों, समुदायों और धर्मों के लोगों को एकजुट करने का प्रयास किया है। इन्हीं कारणों से मेरे राजनीतिक विरोधियों और उनकी पार्टियों ने मुझ पर झूठे आरोप लगाए हैं। वर्तमान स्थिति में कुछ राजनीतिक दल विभिन्न स्थानों पर रैलियां कर प्रांतवाद, क्षेत्रवाद और जातीय संघर्ष को बढ़ावा देकर सामाजिक समरसता को भंग करने का प्रयास कर रहे हैं। उद्देश्य यह है कि 5 जून को अयोध्या में एक संत सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया ताकि पूरे समाज में फैल रही बुराई पर विचार किया जा सके, लेकिन अब जबकि पुलिस आरोपों की जांच कर रही है और सुप्रीम कोर्ट के गंभीर निर्देशों का सम्मान करते हुए ष्जन चेतना महारैली, 5 जून, अयोध्या चलोष् कार्यक्रम कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस मुद्दे पर सभी धर्मों, जातियों और क्षेत्रों के लाखों समर्थकों और शुभचिंतकों ने विनम्र तरीके से मेरा समर्थन किया है। इसलिए मैं सबका आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाता हूं कि मैं और मेरा परिवार हमेशा आपका कर्जदार रहेगा। आपका- बृजभूषण शरण सिंह, लोकसभा सदस्य