
पत्रकार एकता संघ के 8वें वार्षिकोत्सव एवं हिन्दी पत्रिकारिता दिवस एवं पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन
झांसी। हिंदी पत्रकारिता दिवस एवं पत्रकार एकता संघ के 8वें वार्षिकोत्सव पर राजकीय संग्रहालय में गोष्ठी का किया गया आयोजन। मंचासीन कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अयोध्या पावन पीठ के पीठाधीश्वर वैदेही बल्लभ जी महाराज, मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, विशिष्ट अतिथि हेमंत सिंह परिहार पूूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा, पुरूषोत्तम नारायण श्रीवास्तव सम्पादक- बुन्देलखण्ड बुलेटिन, मीडिया क्लब झाँसी अध्यक्ष मुकेश वर्मा, पत्रकार एकता संघ के प्रदेश सचिव ओमप्रकाश उदैनिया, प्रदेश अध्यक्ष-उ0प्र0 व्यापार मण्डल संजय पटवारी, समाजसेवी संघर्ष सेवा समिति अध्यक्ष डॉ. संदीप सरावगी, जिला पंचायत सदस्य विवेक राजपूत, स्किल इण्डिया डायरेक्टर नीरज सिंह, अतिरिक्त निरीक्षक शहर कोतवाली, समाजसेवी स्वदेश नायक सहित अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पत्रकार एकता संघ के प्रदेश सचिव ओमप्रकाश उदैनिया, मंडल अध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, मंडल उपाध्यक्ष अवधेश चतुर्वेदी, मंडल महामंत्री पंकज रावत, जिलाध्यक्ष प्रभाकान्त मिश्रा, जिला महामंत्री मनीष शेषा, जिला मीडिया प्रभारी दयाशंकर विश्वकर्मा, जिला मंत्री सुरेन्द्र राजपूत, जिला सचिव विवेक तिवारी, तहसील अध्यक्ष मोंठ द्वारा कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। तत्पश्चात पत्रकार एकता संघ के जिलाध्यक्ष जालौन शौलेन्द्र गौतम, जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह मऊ, जिला उपाध्यक्ष जालौन आशीष समेले, जिला सचिव जालौन अनुज मिश्रा का भी स्वागत किया गया। स्वागतोपरान्त सर्व प्रथम प्रदेश सचिव ओम प्रकाश उदैनिया द्वारा पत्रकार एकता संघ की स्थापना मई 2016 को म0प्र0 के सिवनी जनपद से प्रारम्भ होकर आज बिहार, म0प्र0, हरियाणा, दिल्ली, छत्तीसगढ़, मुम्बई महाराष्ट्र, गुजरात और उ0प्र0 के लगभग 60 जनपदों में संगठन कार्य कर रहा है के बारे में बताया। हेमन्त सिंह परिहार ने अपने सम्बोधन में पत्रकार एकता संघ के कार्यों की सराहना करते हुये पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे व संगठन को और मजबूती प्रदान करने की बात कही। मुख्य वक्ता के रूप में बुन्देलखण्ड बुलेटिन के सम्पादक (भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष) पुरूषोत्तम नारायण श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में दिल्ली में चाकुओं से गोदने वाली घटित तन-मन को झकझोर देने वाली दर्दनाक घटना पर चिन्ता व्यक्त करते हुये कहा कि ऐसे समाचारों को प्रत्येक पत्रकार को क्षेत्र एवं सीमाओं से परे होकर अपनी लेखनी से निन्दा करने की जरूरत है। आगे उन्होंने पत्रकारों के लिये भूमि उपलब्ध कराने के लिये मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम का ध्यानाकर्षण कराते हुये माँग की। समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि समाज में पत्रकारों को उचित स्थान देने के लिए यूनिक सिविल कोड बनाए जाए जिससे पत्रकार बेखौफ होकर समाज में निष्पक्ष व निडर होकर खबरों का प्रकाशन कर सकें। जिला पंचायत सदस्य सेमरी विवेक राजपूत ने वर्तमान में चल रहे मीडिया ट्रायल में बदलाव की जरूरत पर बल दिया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि पत्रकार समाज के आइने होते हैं तथा पत्रकारों की भूमिका को सर्वाेपरी बताया और बुन्देलखण्ड बुलेटिन के सम्पादक द्वारा पत्रकारों को भूमि उपलब्ध कराने की माँग पर भी अपनी सहमति जताते हुये आश्वासन दिया। अयोध्या पावन पीठ के पीठाधीश्वर वैदेही बल्लभ जी महाराज ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में पत्रकार एकता संघ के संगठित परिवार को शुभाशीष एवं निष्पक्ष पत्रिकारिता को अपनाने की सलाह दी। शासन-प्रशासन, राजनीति एवं पत्रकारिता एक दूसरे के पूरक हैं, सभी को एक दूसरे का सम्मान किया जाना आवश्यक है तभी सभ्य समाज की परिकल्पना की जा सकती है। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों, पत्रकारों, शिक्षा विद्वजनों एवं समाजसेवियों को सम्मान पत्र एवं समृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। विशेष सहयोग दवा इण्डिया, 7 हैवन के संचालक वरूण अग्रवाल एवं सुशील सीमेंट कंक्रीट प्रोडक्ट प्रा0 लि0 झाँसी के संचालक ईं0 जे0के0 श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर झाँसी व आसपास क्षेत्र के लगभग आधा सैकड़ा मीडिया साथी, कवि एवं साहित्कार बी0बी0 राय (तरूण), अग्रवाल समाज सीपरी बाजार अध्यक्ष वेदप्रकाश अग्रवाल, उ0प्र0 उपभोक्ता संरक्षण संस्थान के प्रान्तीय अध्यक्ष आलोक अग्रवाल, लयन्स क्लब झाँसी विजेता से संस्थापक अध्यक्ष अमित कुमार तिवारी, सचिव राकेश जायसवाल, कोषााध्यक्ष बॉबी भुसारी, अर्पित सिंह, आरती तिवारी, आरती अग्रवाल, वरडिक्ट से शशिप्रभा यादव, मैक्स लाईफ से आनंद मोहन कंचन, नीवा बूपा हैल्थ इन्श्यूरेन्स से विवेक कुमार गहोई, राकेश कुमार, दिपांशु रायकवार सहित लगभग एक सैकड़ा लोग मौजूद रहे।