
तृतीय दिवस आबरण निवारण 9 कुंडीय श्री राम महायज्ञ में श्री विवेकानंद जी का प्रबचन
कोंच (जालौन) - आज तृतीय दिवस आबरण निवारण 9 कुंडीय श्री राम महायज्ञ में प्रबचन करने ब्रम्हलीन संत श्री राजेस्वरानंद जी महाराज के अनुज भ्राता श्री विवेकानंद जी ने अपनी मधुर वाणी से प्रबचन का रसपान कराया तदोपरान्त बाल प्रबचन कर्ता श्री आशी पटेल चमरसेना ने अपनी सुन्दर मधुर वाणी से कलयुग की कथा का बर्णन किया लोगो ने बड़े भाव से प्रबचन को सुना। आज रामकथा में कथाबचक श्री राघव दास जी महाराज के श्री मुख से आज भए प्रगट कृपाला दीनदयाला, कौसल्या हितकारी ।हरषित महतारी, मुनि मनहारी,अद्भुत रूप बिचारी। चौपाई के संकीर्तन के साथ भगवान श्री राम का जन्म हुआ । एबं जन्म के उपरांत फूल उड़ाकर भगवान की आरती करके नाचकर भजन में मग्न होकर आनन्द उठाया। धार्मिक अनुष्ठान आबरण निवारण 9 कुंडीय श्री राम महायज्ञ में हो रही रासलीला में आज द्वितीय दिवस की लीला का शुभारंभ योगेंद्र कुमार नीलू पड़री ने किया श्री कृष्ण जन्म की सुन्दर लीला नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की जयकारो के साथ कन्हैया का जन्म हुआ , मुख्य यजमान नीलू पटेल पड़री ने भगवान की आरती उतारी श्री कृष्णा जन्म की लीला का सुंदर दर्शन कराया। इस अबसर पर प्रमुख रूप से बिरजू महाराज, हुल्का माता मंदिर के महंत अनिल दास, चंद्रशील, मुख्य यजमान नेहा योगेन्द्र सिंह, बब्बूराजा नरी , बॉबी पटेल, अंकुर पटेल विनोद वर्मा आनंद पटेल आदि भक्त , श्रोता उपस्थित रहे ।