पत्रकारों को लेखनी से समझौता नहीं करना चाहिये: के0पी0 सिंह

Written by Prem Prakash Agarwal 2023-05-24 News
उरई जालौन। पत्रकार एकता संघ का आठवां स्थापना दिवस एस0एस0 कालेज उरई में विधि महाविद्यालय के प्रबंधक शरद शर्मा की अध्यक्षता व प्रख्यात स्तम्भकार जालौन टाईम्स के प्रधान सम्पादक के पी सिंह के मुख्य आतिथ्य मे मनाया गया। संचालन की बागडोर संभाली, पत्रकार एकता संघ के प्रदेश सचिव ओमप्रकाश उदैनिया ने। अन्य मंचस्थ अतिथियों में रहे, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, जिला वार संघ के पूर्व सचिव अरविन्द कुमार गौतम (चच्चू) सेवा निवृत्त कस्टम कमिश्नर शम्भू दयाल चौधरी, कल्याण सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक सुरेन्द्र सिंह, सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज उरई के प्रधानाचार्य रामगोपाल त्रिपाठी, वरिष्ठ समाजसेवी कोंच सुरेश गुप्ता आदि। आयोजन की शुरुआत मंचस्थ अतिथियो द्वारा विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के पूजन अर्चन से की गयी। जिलाध्यक्ष जालौन शैलेन्द्र गौतम, जिला उपाध्यक्ष द्वय आशीष समेले सुरेन्द्र सिंह , जिला महामंत्री नीतेश पटेल, जिला सचिव अनुज मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी राजीव पोरवाल, जिला मंत्री अनिल सक्सेना, तहसील महामंत्री अमन पटेल, तहसील मीडिया प्रभारी राहुल विरगुंवा आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।