झाँसी-शिवपुरी हाईवे पर डेली के पास चलती कार में लगी आग धू-धूकर जली
झाँसी। झाँसी-शिवपुरी हाईवे पर ग्राम डेली के नजदीक चलती कार में अचानक से आग लग गई। कार में 4 व्यक्ति सवार थे इसमें दो महिलाएं और दो पुरुष सभी लोग सुरक्षित हैं। यह गाड़ी थाना रक्सा ग्राम-डोमागोर के राय परिवार की बताई जा रही है। शादी का सामान लेने के लिए ग्राम डोमागौर से झांसी जा रहे थे अचानक रोड पर चलते हुए कार में आग लग गई, सभी ने भागकर अपनी जान बचाई। आग लगने से पूरा हाईवे जाम हो गया। आग लगने की सूचना पर तुरंत डायल 112 पर पूलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में लिया। फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग किस बजह से लगी कह पाना मुश्किल एवं जाँच का विषय है। रिपोर्ट- समय की तलाश के लिये मोहन वर्मा