पत्रकार एकता संघ झांसी इकाई की बैठक सम्पन्न स्थापना दिवस की रूप रेखा बनी
झांसी। झांसी के चिरगांव में पत्रकार एकता संघ झांसी इकाई की बैठक मण्डल अध्यक्ष प्रेमप्रकाश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई जिसमें आगामी योजनाओं पर विचार विमर्श कर जिम्मेदारियां सौपी गयी! संचालन की जिम्मेदारी निभायी मण्डल महामंत्री पंकज रावत ने। बेठक में मण्डल उपाध्यक्ष अवधेश चतुर्वेदी, जिला मंत्री द्वय मनीष सेसा, सुरेन्द्र राजपूत, जिला सचिव विवेक तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी डी0 एस0 विश्वकर्मा, तहसील अध्यक्ष मोंठ मानसिंह दांगी , गरोठा तहसील अध्यक्ष आयुष त्रिपाठी, चिरगांव ब्लाक अध्यक्ष अनुराग तिवारी, अजय परिहार आदि उपस्थित रहे! स्थापना दिवस 29 मई को मनाने का निर्णय लिया गया!