
कलश यात्रा के साथ माँ हुलका देवी मंदिर पर हुआ आबरण निवारण 9 कुंडीय श्री राम महायज्ञ का शुभारंभ
कोंच(जालौन) ग्राम पड़री स्थित प्रसिद्ध माँ हुल्की माता मंदिर हो रहे धार्मिक अनुष्ठान आवरण निवारण 9 कुंडीय श्री राम महायज्ञ में आज शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई जो प्राचीन रामकुंड से जलभरकर कलश यात्रा प्रारंभ हुई जिसमें महिलाएं व युवतियां सिर पर जल से भरे सुसज्जित कलश अपने सिर पर रखकर आगे चल रही थी जबकि भक्तगण मस्तक पर चन्दन का लेप लगाकर हाथों में ध्वज पताका थामे संकीर्तन करते हुए आगे बढ़ रहे थे। बच्चे भी डीजे पर बज रहे भजनों पर झूमते हुए चल रहे थे। परीक्षित शारदा देवी-आशीष सिर पर श्रीमद भागवत पुराण रखकर आगे आगे चल रहे थे। कथावाचक जगन्नाथ पीठाधीश्वर महंत राघवदास जी महाराज रथ पर विराजमान होकर भक्तगणणों को आशीर्वाद दे रहे थे। रास्ते में जगह जगह पेयजल व शरबत केला आदि बांटे गया । कलश यात्रा रामकुंड से मारकंडेश्वर तिराहा होते हुए भ्रमण करती हुई कलश यात्रा हुल्का माता मंदिर पहुंची जहाँ पूजन के उपरांत कलश स्थापित करके रामायण पूजा करके रामकथा आरंभ की गई कलश यात्रा में प्रमुख रूप से सौरभ गुरु पीताम्बरा पीठ दतिया, बिरजू महाराज, हुल्का माता मंदिर के महंत अनिल दास, चंद्रशील, मुख्य यजमान नेहा योगेन्द्र सिंह, बब्बूराजा नरी , अंकुर पटेल , अनूप पटेल , बॉबी पटेल, शिवम पटेल धंतौली, आनंद पटेल, स्वदेश पटेल , अमन पटेल , जोनी पटेल सहित सैंकड़ों भक्त शामिल रहे।