जिलाधिकारी ने उ0प्र0 कौशल विकास मिशन अन्तर्गत आंवटित लक्ष्य शीघ्र पूर्ण करने एवं अनुपस्थित प्रशिक्षण प्रदाताओं पर विधिक कार्यवाही के दिये निर्देश

जिलाधिकारी ने उ0प्र0 कौशल विकास मिशन अन्तर्गत आंवटित लक्ष्य शीघ्र पूर्ण करने एवं अनुपस्थित प्रशिक्षण प्रदाताओं पर विधिक कार्यवाही के दिये निर्देश

Written by Prem Prakash Agarwal 2023-05-26 News
झाँसी। जिलाधिकारी/अध्यक्ष महोदय, जिला कौशल समिति के निर्देशानुसार जिला कौशल समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में विकास भवन सभाकक्ष झाँसी में जिला कौशल समिति के समस्त सदस्यों एवं प्रशिक्षण प्रदाताओं के साथ बैठक आहूत की गई, उक्त बैठक में उ0प्र0 कौशल विकास मिशन एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्या योजना के क्रियान्वयन एवं अनुसरण हेतु समीक्षा की गई। वित्तीय वर्ष 2022-23 में जनपद को आवंटित लक्ष्य 3272 के सापेक्ष 1465 अभ्यर्थी प्रशिक्षणरत हैं तथा वित्तीय वर्ष 2023-24 में आवंटित लक्ष्य 2624 के सापेक्ष 162 का लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी महोदय श्री जुनैद अहमद ने गुणवत्ता पूर्ण प्रशिक्षण पर जोर दिया एवं वित्तीय वर्ष 2022-23 का संचालित प्रशिक्षण ससमय पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया, साथ ही वित्तीय वर्ष 2023-24 में आवंटित लक्ष्य को शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया तथा अध्यक्ष महोदय द्वारा बैठक में अनुपस्थित एवं जनपद में कार्य न करने वाले प्रशिक्षण प्रदाताओं पर रोष व्यक्त करते हुए विधिक कार्यवाही (एफ.आई.आर.) हेतु चेतावनी दी गई एवं प्रशिक्षण प्रदाता अल्टीमेट इनर्जी रिसोर्सिज प्रा0 लि0 द्वारा जिला कौशल समिति की बैठकों में शामिल न होने पर रोष व्यक्त करते हुए जिला समन्वयक, उ0प्र0 कौशल विकास मिशन को केन्द्र का निरीक्षण करने एवं भविष्य में बैठक में उपस्थित न होने पर एफ.आई.आर दर्ज कराने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में जिला समन्वयक, कौशल विकास मिशन ने प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2022 -23 में आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष शत् प्रतिशत पूर्ती कर ली गई है, साथ ही वित्तीय वर्ष 2023-24 में आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति पर कार्य चल रहा है। उक्त बैठक में जिला समन्वयक/प्रधानाचार्य श्री राज कुमार, एम.आई.एस मैनेजर श्री नीरज कुमार यादव, का0सहायक/डाटा आपरेटर श्री अकरम परवेज एवं अन्य प्रशिक्षण प्रदाता द्वारा प्रतिभाग किया गया।