
राजधानी लखनऊ बलरामपुर अस्पताल मैं डॉक्टर आकांक्षा सिंह ने मोतियाबिंद की सर्जरी में बनाया रिकार्ड
समय की तलाश-ब्यूरो चीफ लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल की नेत्र सर्जन डॉक्टर आकांक्षा सिंह ने मोतियाबिंद की सर्जरी में रिकार्ड बनाया है। उन्होंने एक साल में 1401 सफल सर्जरी की है। यह लखनऊ में अब तक एक वर्ष में सबसे ज्यादा है। प्रदेश में डॉक्टर आकांक्षा को 18 वां स्थान मिला है। इसके लिए डॉक्टर आकांक्षा की उपलब्धि पर बलरामपुर हॉस्पिटल के सीएमएस डॉक्टर जीपी गुप्ता ने कहा, यह हमारे लिए गर्व की बात है। अस्पताल के एक अन्य नेत्र सर्जन डॉक्टर संजीव गुप्ता इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं। डॉक्टर संजीव ने एक साल में 799 सर्जरी की है। 443 मरीजों की सर्जरी के साथ डॉक्टर एके वैद्य तीसरे नंबर पर हैं। झांसी के डॉक्टर प्रभात चौरसिया ने एक साल ट में कुल 3,728 सर्जरी की है। वह पहले स्थान पर हैं। पत्रकार एकता संघ के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील चौरसिया एवं संगठन की ओरसे आप सभी को लख-लख बधाईयॉं।