
पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा अधीनस्थो को साथ लेकर किया पैदल मार्च
उरई। जालौन पुलिस अधीक्षक डॉ इराज राजा कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था को लेकर लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। जनपद में सुरक्षा/शान्ति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने को दृष्टिगत रखते हुये पीआरवी को चेक किया तथा थाना कोतवाली उरई पुलिस के साथ नगर उरई के मुख्य मार्गों, भीड़भाड़ वाली जगहों बाजार आदि स्थानों पर पैदल गश्त करते हुये सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया व आमजनमानस से जनसंवाद कर, कराया सुरक्षा का एहसास। साथ रहे प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार राठौर, पी आर ओ राम प्रकाश यादव आदि! रिपार्ट- ओमप्रकाश उदैनिया प्रदेश सचिव, पत्रकार एकता संघ उत्तर प्रदेश