एचडीएफसी बैंक द्वारा लोन महोत्सव एवं बैठक कर मौके पर ही ऋण सवीकृति पत्र वितरण किया

Written by Prem Prakash Agarwal 2023-04-26 News
झाँसी। एचडीएफसी बैंक द्वारा झांसी के नजदीक स्थित होटल पैराडाइज औरछा रोड पर लोन महोत्सव एवं बैठक कर छोटे किसानों, सीमांत किसानों, कृषि उद्यमी, ट्रांसपोर्ट, दुकानदार और एम.एस.एम.ई. से जुड़े लोगों को तत्काल लोन स्वीकृति देकर सम्मानित किया। बैंक के वाणिज्यिक और ग्रामीण बैंकिंग (सीआरबी) समूह द्वारा आयोजित मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन किया, जिसमें हजारों संख्या में लोग उपस्थित हुए और तुरंत लोन की स्वीकृति पत्र प्राप्त किए जिसमें लगभग 5000 लोग लाभान्वित हुए। उक्त मेले का उद्घाटन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मुकेश पांडे और (सीआरबी) ग्रुप हेड राहुल श्याम शुक्ला ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में कृषि और बागवानी निदेशक प्रोफेसर वीर गंगवार मौजूद रहे। इस अवसर पर बैंक ने बुंदेलखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के साथ एमएसएमई ग्राहकों के लिए बैठक की जिसका उद्घाटन झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आलोक यादव आईएएस ने किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रुप हेड राहुल श्याम शुक्ला (एचडीएफसी बैंक) ने कहा हम बुंदेलखंड क्षेत्र के आर्थिक विकास में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आज छोटे व्यवसायिओं और किसानों की औपचारिक बैंकिंग तक कम पहुंच हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि शीघ्र ही जो 6-7 करोड़ छोटे किसान और दुकानदार हैं अनौपचारिक प्रणालियों से उच्च लागत वाले ऋण प्राप्त करते हैं यह मेला बैंकिंग उन लोगों तक ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इससे क्षेत्र के लोगों को ही नहीं संपूर्ण देश में यह संदेश जाएगा और एचडीएफसी बैंक मेट्रो से शहरी, अर्द्ध शहरी से निकलकर ग्रामीण भारत तक अपनी पहंुच बनायेगा। बैंक 675 जिलों में और लगभग 2 लाख गाँवों में ऋण प्रदान करता है। बृहद लोन मेला में बैंकिग एवं विभिन्न सेवाओं की जानकारी जैसे कि किसान क्रेडिट कार्ड, गोल्ड लोन, होम लोन, व्यवसायिक उपकरणों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी मुहैया कराई गई।