
भारत विकास परिषद मुख्य शाखा झांसी द्वारा ’प्रथम निःशुल्क प्याऊ झोकनबाग में उद्घाटित
झाँसी। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा झांसी के शाखा अध्यक्ष नीलेश मोदी की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि के आतिथ्य में शाखा का ’प्रथम निःशुल्क प्याऊ झोकनबाग में संचालित कराया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय द्वारा प्याऊ का पूजन कर प्याऊ उद्घाटित किया गया। इस अवसर पर सम्मानीय वेद प्रकाश अग्रवाल जी, वरिष्ठ समाजसेवी जी द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि हम कोई सामाजिक कार्य करें उनकी औपचारिकताओं की पूर्ति नही होनी चाहिए, हमने प्याऊ प्रारंभ किया है उसकी जिम्मेदारी सभी सदस्यों की है। नियमित रूप से प्याऊ चलती रहे यह हम सभी का दायित्व है। मुख्य अतिथि द्वारा पुनीत कार्य के लिए सभी सदस्यों की प्रशंसा की गई। ’ प्रायोजक ’मनीष अग्रवाल वेद द्वारा प्याऊ की पूरी देखभाल करने तथा निरंतर रूप से चलाने का आश्वासन शाखा को दिया गया। कार्यक्रम प्रायोजक मनीष अग्रवाल-मधू अग्रवाल वेद इंटिरियर्स को पुनीत कार्य के लिए शाखा परिवार द्वारा धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया। इस सुअवसर पर आईपीपी वीरेंद्र गुप्ता, मधु मोदी, बबीता जैन, आलोक अग्रवाल, दिनेश यादव, आनंद अग्रवाल, संजय जैन, संजय अरोरा, अमित सराया, अनिल कुमार तिवारी विनय जैन, वैदेहीशरण सरावगी, गौरव गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे। अन्त में शाखा सचिव अजय पुरवार के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।