
आगामी त्यौहारों एवं नगर निकाय निर्वाचन-2023 के दृष्टिगत पुलिस बल द्वारा बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया
आगामी त्यौहारों एवं नगर निकाय निर्वाचन-2023 के दृष्टिगत पुलिस बल द्वारा बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया उरई। आगामी त्यौहारों एवं नगर निकाय निर्वाचन-2023 के दृष्टिगत किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में दंगा एवम बलवा आदि से निपटने तथा इनके नियंत्रण हेतु नगर उरई में अपर पुलिस अधीक्षक जालौन एवं क्षेत्राधिकारी नगर की उपस्थिति में दंगा नियन्त्रण उपकरणों से सुसज्जित होकर पुलिस बल द्वारा बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया । मिश्रित आबादी व बाजार आदि क्षेत्र में पैदल गस्त के साथ-साथ ड्रोन कैमरे से मार्गों का निरीक्षण व सतत निगरानी की जा रही है। सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने व अफवाहों पर ध्यान न देने की भी अपील की गई। रिपार्ट- ओमप्रकाश उदैनिया, प्रदेश सचिव पत्रकार एकता संघ