झांसी के लिये गौरव की बात, हर्ष मिश्रा का देश के प्रतिष्ठित संस्थान ‘‘आई.आई.एम. अहमदाबाद में चयन’’

झांसी के लिये गौरव की बात, हर्ष मिश्रा का देश के प्रतिष्ठित संस्थान ‘‘आई.आई.एम. अहमदाबाद में चयन’’

Written by Prem Prakash Agarwal 2023-04-17 News
झांसी। आशिक चौराहा निवासी देवरत्न मिश्रा के भतीजे हर्ष मिश्रा का आई.आई.एम.. अहमदाबाद में चयन हो गया है। हर्ष के पिता डा0 डी0 के0 मिश्रा एस.एल.पी. कॉलेज ग्वालियर में गणित के प्राध्यापक हैं। हर्ष ने अपनी प्राथमिक शिक्षा क्राइस्ट दा किंग कॉलेज झांसी से प्राप्त की, तत्पश्चात प्रतिष्ठित क्लैट परीक्षा उत्तीर्ण कर नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनीवर्सिटी भोपाल से बी.ए.एल. एल. बी. की डिग्री प्राप्त की। वर्तमान में हर्ष सुप्रीम कोर्ट में वकालत के साथ-साथ निजी फर्म में कंसल्टेंट के रूप में कार्यरत हैं। ज्ञातव्य हो कि हर्ष ने यह उपलब्धि बिना किसी कोचिंग के प्राप्त की है। हर्ष अपने चयन का पूरा श्रेय अपनी माँ एवं दादी को देते हैं जिनकी जिद के कारण उन्होंने केट की परीक्षा दी थी। हर्ष के चयन पर उनके परिवार एवं शुभचिंतको में खुशी की लहर है। हर्ष की दादी ग्राम केशवपुर पाड़री की निवर्तमान प्रधान हैं।