स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर हुआ चुनावी मंथन

स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर हुआ चुनावी मंथन

Written by Prem Prakash Agarwal 2023-04-14 News
उरई-जालौन। भाजपा जिलाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह बना की अध्यक्षता और स्थानीय निकाय के जिला प्रभारी संजीव श्रृंगिऋषि के मुख्य आतिथ्य मे भाजपा के वरिष्ठ चिंतक विधि महाविद्यालय के प्रबंधक शरद शर्मा के आवास पर स्थानीय निकाय के चुनाव को लेकर बैठक सम्पन्न हुई जिसमे केन्द्रीय राज्य मंत्री भानुप्रताप वर्मा, विधायक द्वय मूलचन्द्र निरंजन, गौरी शंकर वर्मा, पूर्व विधायक कालपी नरेन्द्र सिंह जादौन, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता, संजीव उपाध्याय आदि उपस्थित रहे! दो दिवसीय बैठक मे स्थानीय निकाय के चुनाव को लेकर काफी समय तक मंथन चला कुछ निर्णायक फैसले भी लिये गये जिन्हे अभी सार्वजनिक नही किया गया! अन्त मे सभी आये हुये अतिथियो का आभार ज्ञापित किया शरद शर्मा ने! - ओमप्रकाश उदैनिया