“सी.एस.सी. केन्द्र संचालित ‘‘आधार कार्ड संषोधन’’ ऑपरेटर्स को दिया गया प्रशिक्षण”
“सी.एस.सी. केन्द्र संचालित ‘‘आधार कार्ड संषोधन’’ ऑपरेटर्स को दिया गया प्रशिक्षण” झाँसी। इलेक्ट्रॉनिकी एवम सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार की अधिकृत संस्था सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लि. के माध्यम से जनपद झांसी में आधार संशोधन का कार्य कर रहे सीएससी संचालको को विकास भवन झांसी स्थित सभागार मे एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया । उक्त कार्यषाला में सीएससी राज्य मुख्यालय लखनऊ से आये आधार कोर्डिनेटर श्री नवल किशोर शर्मा ने प्रोजेक्टर के माध्यम से उपस्थित केन्द्र संचालकों को आधार संशोधन के दौरान प्रयोग में लाए जाने वाले प्रपत्रों का प्रयोग एवं संशोधन के दौरान होने वाली गलतियां ना हो, रेजीडेंट का समयबद्ध तरीके से आधार संषोधन हो सके इत्यादि के बारे में विस्तार से बताया। 10 साल पुराने आधार कार्ड धारकों को कराना होगा दुबारा डॉक्यूमेंट अपलोड सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ आधार के माध्यम से आम जनमानस को सीधे पहुंचा जाता है, आधार में कोई गड़बड़ी होने से वह सुविधा से वंचित हो जाते हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित करते हुये प्राथमिकता के आधार उनका आधार अपडेट किया जाये जिससे सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं से आधार में गड़बड़ी की बजह से वंचित न रह जाये। आधार को अपडेट रखना अनिवार्य है ‘‘यू0आई0डी0ए0आई0’’ द्वारा सभी भारतवासियों को जिनके आधार 10 साल से पहले बने हैं सभी आधार कार्ड धारकों को पुनः अपने आधार में डॉक्यूमेंट अपलोड कराने हेतु दिशानिर्देश जारी किए है अतः सभी केंद्र संचालकों को अपने स्तर से लोगों को जागरूक कर अधिक से अधिक लोगो के डॉक्यूमेंट अपलोड करने हेतु निर्देशित किया गया। जन सेवा केन्द्रों पर आधार अपडेट केन्द्र झाँसी जनपद मे कुल 45 आधार संशोधन केन्द्र चल रहे है जहां पर लोग आधार मे त्रुटी जैसे नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर , पता, लिंग आदि मे बदलाव करा सकते है। यू0आई0डी0ए0आई0 द्वारा निर्धारित आधार संशोधन शुल्क 50/- है। सभी वीएलई को अपने आवंटित स्थान पर आधार संशोधन सेंटर संचालित करने हेतु निर्देशित किया किया गया। ट्रेनिंग सत्र के दौरान सभी वीएलई की समस्याओ को सुना गया और उनका मौके पर ही निराकरण भी किया गया।