
सीनियर सिटीजन को यात्री किराए में मिले रियायत
झाँसी। उ0 प्र0 उपभोक्ता संरक्षण संस्थान की जिला एवम प्रांत इकाई की संयुक्त बैठक प्रांतीय अध्यक्ष श्री आलोक अग्रवाल जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई , जिसमें रेल यात्रा के दौरान वरिष्ट नागरिकों सहित अन्य लोगों को किराए में मिलने वाली रियायत को पुनः चालू करने की मांग की गई व रेलवे द्वारा चिकित्सीय सुविधा हेतु जारी किए गए ‘‘उम्मीद’’ कार्ड पर सरकारी आदेश और सुविधा मिलने की व्यवहारिक प्रक्रिया में विरोधाभास होने के कारण रेल मंत्रालय को स्थिति स्पष्ट करने के लिए पत्र लिखने का निर्णय लिया गया ,वहीं उ.प्र. राज्य परिवहन निगम की बसों में 60 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों को एंव समस्त महिलाओं को किराए मे छूट के लिए उ प्र सरकार से भी यह मांग की गई , वहीं बच्चों की पढ़ाई को अत्यधिक महंगा देख पाठ्यक्रम की किताबों को सस्ते दामों पर उपलब्ध कराने तथा प्रति वर्ष पाठ्यक्रम में अनावश्यक परिवर्तन को रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों से पत्राचार पर सहमति बनी , मीटिंग में अपने सुझावों के साथ सर्व श्री आलोक अग्रवाल , राजेश जैन , सी बी राय, प्रदीप भटनागर , संजय वाधवा , चंद्रसेन टुटेले, शीतल प्र श्रीवास्तव , रामगोपाल टुटेले, नीतीश शर्मा , रविंद्र अग्रवाल , एल एन लहरिया, जब्बार खान , सी पी जैन आदि उपस्थित रहे , सभा का संचालन प्रांतीय सचिव सी बी राय तथा आभार राजेश जैन ने व्यक्त किया ।