
अग्रवाल युगल विकास संस्थान कराएगा सामूहिक विवाह व परिचय सम्मेलन.
झाँसी। अग्रवाल युगल विकास संस्थान के तत्वावधान में होटल यात्रिक में एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी 22 अप्रैल 2023 अक्षय तृतीया के दिन विशाल अग्रवाल सामूहिक विवाह एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया. इसमें अध्यक्ष नीरज अग्रवाल डिंपल ने बताया कि सामूहिक विवाह में सभी अग्रवाल बंधु भाग ले सकेंगे, जिन के जोड़े तैयार हो गए हों, वे विवाह हेतु संपर्क कर सकते हैं. संस्थापक अध्यक्ष अतुल किल्पन ने कहा कि परिचय सम्मेलन में प्रत्याशी को स्वयं अथवा अपने संरक्षक या अभिभावक के साथ उपस्थित रहना होगा. कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई व विवाह होने वाले जोड़ों को उपहार देने की लिस्ट भी तैयार की गई. सभा में पूर्व अध्यक्ष राजीव गंधी, कैलाश ज्ञैठ, पंकज गर्ग, श्याम अग्रवाल, विजय टीटू, प्रवीण सागर, मनीष वेद इंटीरियर, पवन सहारा, सुरेश ैज्व्, गिरीश मोदी, विनय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे. आयोजन समिति, स्वागत समिति, भोजन समिति, स्थान समिति आदि का प्रारूप तैयार किया गया. सामूहिक विवाह अटल एकता पार्क के आगे सप्तपदी गार्डन में कराने का निर्णय लिया गया. सभा में संजय शाजापुर, सुभाष छोटे, राजेंद्र मुंगी, राकेश चौधरी, मनोज पर्सन, संतोष मुंगी, अरविंद उनकपं, मनोज दलाल, पवन मुंगी, वीरेंद्र जय अंबे गारमेंट, दीपक किलकारी, प्रमोद सदर, विदित सर्राफ, मनोज लिपि कंप्यूटर, अजय लोहे वाले, रोशन अग्रवाल, सचिन जेपी मोटर्स, राहुल नगरा, प्रदीप मित्तल पारीछा, नितिन पारीछा, दीपक सेनेटरी, डॉ हिमांशु सिंघल आदि उपस्थित रहे. अंत में आभार महामंत्री हरिश्चंद्र मऊ वालों ने व्यक्त किया.