
जिलाधिकारी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी मे बैठक हुई सम्पन्न
उरई जालौन। जिलाधिकारी चांदनी सिंह की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक डा इरज राजा की मौजूदगी मे कलेक्ट्रेट सभागार उरई में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें ई रिक्शा के पंजीकरण कराये जाने तथा निर्धारित रूट पर ई-रिक्शा को चलाने तथा 18 वर्ष से कम आयु के ई-रिक्शा चालकों व बिना लाईसेन्स के चालकों के द्वारा ई-रिक्शा व आटो रिक्शा चलाने वालों पर कार्यवाही के संबन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी नगर, सम्भागीय परिवहन अधिकारी(प्रशासन) ई-रिक्शा व आटो रिक्शा के पदाधिकारी आदि सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। - ओमप्रकाश उदैनिया