फॉर्च्यूनर ने बुजुर्ग दंपत्ति को रौंदा, बुजुर्ग का एक पैर कट करके लटक गया

Written by Prem Prakash Agarwal 2023-04-05 News
झांसी। दिनांक 3 अप्रैल 2023 को अपरान्ह 1.30 बजे सन इंटरनेशनल स्कूल के पास भीषण दुर्घटना में बुजुर्ग दम्पत्ति सहित 3-4 वाहन क्षतिग्रस्त, बुजुर्ग का पैर कटकर लटक गया। इंटरनेशनल स्कूल के सामनने तेज गति से भाग रही फॉर्च्यूनर ने बुजुर्ग दंपत्ति को रौंदा और साइड में खड़ी तीन चार गाड़ियों को भी कुचला जिसमें बुजुर्ग का एक पैर कट करके लटक गया, महिला भी बुरी तरह से घायल है। मेडिकल अस्पताल में दोनों को भर्ती कराया गया, बहुत ही दर्दनाक हादसा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की मोड़ पर दंपत्ति चले आ रहे थे, पीछे से तेज गति से आ रही फॉर्च्यूनर 7700 ने बचाने का प्रयास किया परंतु बचा ना सकी और जोरदार टक्कर मारी जिससे उनका बायां पैर कट करके लटक गया, हड्डियां जमीन पर टूटी पड़ी, खून रोड पर बिखरा पड़ा एक्सीडेंट जबरदस्त हुआ है। मौके पर लोगों ने बुजुर्ग दंपत्ति को एंबुलेंस बुलाकर मेडिकल के लिए रवाना किया। फॉर्च्यूनर चलाने वाले व एक अन्य साथी को वहां एकत्रित भीड़ ने रोककर क्षतिग्रस्त हुये वाहन में एक मोटर साईकिल की टंकी में चपट आ गई थी उसको दिखाते हुये ‘‘आपदा पर अवसर ढ़ूढ़ते हुये’’ 2000 रूपये लेकर के ही छोड़ा। अगले दिन चैनल की टीम मेडीकल पहुंची तो पहले तो काउंटर पर मना कर दिया गया, प्रभारी आकस्मिक विभाग डा0 मुकेश से बात की तो उन्होंने कहा कल मेरी ड्यूटी नहीं थी दिनभर में 500 लोग आते हैं, संबधित विभाग को भेज दी जाती है। कहकर पल्ला झाँड़ने का प्रयास किया। आप सुनिये उनके द्वारा दिये गये वक्तव्य और सवालों के जबाव-