शिव-दुर्गा-हनुमान मंदिर में भक्तों ने भजन कीर्तन कर लगाई अर्जी

Written by Prem Prakash Agarwal 2023-03-29 News
हिन्दू पर्व नवरात्रि पर मंदिरों में विशेष तौर पर देवी मंदिरों में पूर्जा अर्चना, हवन, अनुष्ठान भजन-कीर्तन दिन रात किये जा रहे हैं। पूरा भारत वर्ष धूमधाम से उत्सव मना रहा है। कन्या पूजन एवं भण्डारा करके लोग खुश नजर आ रहे। रसविहार कॉलानी प्रथम गेट के नजदीक शिवपुरी रोड पर स्थापित शिव-दुर्गा-हनुमान मंदिर पर भी सुबह-शाम भक्तों का तांता लगा रहता है। पुजारी जी ने बताया कि यह शिव मंदिर लगभग 100 वर्ष पुराना है। लगभग 40 वर्ष भर पूर्व दक्षिण मुखी हनुमान मन्दिर की स्थापना की गई थी, दुर्गा जी की स्थापना को भी लगभग 30 वर्ष हो गये हैं। आवास विकास, खातीबाबा, रसबहार, कृष्णा बिहार व आसपास क्षेत्र के सैंकड़ों भक्त दर्शन कर, अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर पोषाक एवं प्रसाद व भण्डारा करवाते हैं।