
अग्रवाल युगल विकास संस्थान ने मनाया अपना 20वां स्थापना दिवस.
झाँसी। अग्रवाल युगल विकास संस्थान के तत्वावधान में अध्यक्ष नीरज अग्रवाल डिंपल की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि संस्थापक अध्यक्ष-अतुल अग्रवाल किलपन की उपस्थिति में सभी चार्टर सदस्यों के साथ में स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम संस्थापक अध्यक्ष अतुल अग्रवाल दीप्ति किलपन ने केक काटकर सभी सदस्यों को व भाभियों को बधाई दी व तत्पश्चात अपने उद्बोधन में अग्रवाल युगल विकास संस्थान के जनहित में किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने चार्टर सदस्यों के क्रम में राजीव गांधी-मीनू, कैलाश अग्रवाल-ममता, पंकज गर्ग-बबीता, प्रवीण सागर-माला, श्याम अग्रवाल-सारिका, दीनदयाल-संगीता, मनोज पर्सन-ऋतु, मुरारी लाल-अनीता, नीरज (डी.सी.एम.)-अल्का, संजय शाजापुर-सुनीता, विजय अग्रवाल, टीटू-सीमा, वेद प्रकाश-मनीषा, मनीष वेद-मधु, नीरज-शुभ्रा, पवन सहारा-दीप्ति, सुरेश सेल्स टैक्स, अखिलेश, विनय-पूनम, लक्ष्मीकांत-सीमा, गिरीश मोदी-अंजू, दीपशिखा मित्तल, सुभाष छोटे-सुनीता का माला पहना कर व मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया गया। सभी पूर्व अध्यक्षों ने संस्थापक अध्यक्ष को पगड़ी पहनाकर और शॉल माला से उनका सम्मान किया. सभा में लेडीज विंग चेयर पर्सन पूनम-विनय, शुभ्रा, मनीषा मूंगी व सभी पूर्व चेयरपर्सन को सम्मानित किया गया। इसके पूर्व दिशा अग्रवाल के नेतृत्व में ममता केएसबी, शुभ्रा, अनीता मुरारी व मधु मनीष के द्वारा गणेश वंदना की सुंदर प्रस्तुति दी गई। सभा में मनोज दलाल-रेनू, संतोष मूंगी-विनीता, राजेंद्र मूंगी-नीलम, विवेक-राधा, दीपक किलकारी7मोहिनी, नितिन पारीछा-अनुराधा, प्रदीप पारीछा-प्रीति, रॉबिन-मीनू, राकेश चौधरी-नेहा, वीरेंद्र-रूपाली, प्रमोद गर्ग-अनुराधा, विशाल मच्छङ-शिल्पी, मनोज लिपि-प्रीति, विदित सर्राफ-शालिनी, अभय चौड़ेले-आरती, सचिन चंचल (जेपी मोटर्स), नीरज रॉयल सिटी, सोनू ज्वेलर्स-निकिता, मनीष अंबे ज्वेलर्स, अमित मार्बल-अंजू, नरेश सीपरी7सुनीता, शुभम-गरिमा, अमित गर्ग-साक्षी, सौरभ चकेरे-स्वीटी, विवेक मोदी-निशा, दीपू मोदी-प्रीति, विभोर मित्तल-अंजलि आदि उपस्थित रहे। आभार महामंत्री हरिश्चंद्र ने व्यक्त किया व कार्यक्रम का संचालन कैलाश अग्रवाल के.एस.बी. ने किया.