
आवास विकास, नंदनपुरा क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित
झाँसी। नगर के आवास विकास नंदनपुरा क्षेत्र में शाम 5:00 से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही आवास विकास क्षेत्र में पूरी तरह से अंधेरा व्याप्त रहा नंदनपुरा क्षेत्र के पावर हाउस, अवर अभियंता, सहायक अभियंता एवं उच्चाधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया अधिकतर नंबर बंद पाए गए कोई भी जवाब नहीं दे रहा। घरों में तो इनवर्टर भी बोल गए पूरी तरह से घुप अंधेरा हो गया विद्युत विभाग की लापरवाही एवं उदासीनता के चलते ना तो कोई जिम्मेदारी समझते हैं, बताने में भी हिचकते हैं कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन फोन काट दिया गया या तो फोन बंद की मिला। योगी सरकार 24 घंटे विद्युत आपूर्ति का दम भरती है, दूसरी तरफ अधिकारी अपनी मनमानी पर उतारू हैं। सही से जवाब भी नहीं देते हैं यह दुर्भाग्यपूर्ण है। गर्मी शुरू होते ही विद्युत विभाग ने अपने रंग रंग दिखाना शुरू कर दिए हैं एक तरफ तो 24 घंटे बिजली देने की बात कही जाती है वहीं दूसरी ओर अघोषित कटौती करके लोगों का जीना हराम कर रखा है मच्छरों की भरमार और गर्मी ने लोगों का जीना कितना दूभर हो गया है पहले जब कटौती हुआ करती थी तो लोगों को मानसिक रूप से तैयारी होती थी अब अचानक से विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाना और उसके बारे में कोई सही जानकारी नहीं कि कब तक सही होगी कोई बताने के लिए तैयार नहीं है ऐसी लापरवाही लोकतंत्र में अफसरशाही की मनमानी का प्रतीक है।