
जिलाधिकारी ने कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय के निरीक्षण दौरान अनियमितताओं के चलते भुगतान रोका
उरई-जालौन। जिलाधिकारी चाँदनी सिंह ने कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय छौंक का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। परिसर में रंगाई-पुताई मानकविहीन व टाईल्स का कार्य न कराये जाने पर संबंधित कार्यदायी संस्था के भुगतान न किये जाने के निर्देश दिये। उन्होने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि आप स्वयं व खण्ड शिक्षा अधिकारी परिसर के कायाकल्प कराने में व्यक्तिगत रूचि लेकर गुणवत्तापूर्ण समयावधि के अन्दर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होने वार्डन को निर्देशित करते हुये कहा कि परिसर में हो रहे कार्य को आप द्वारा मॉनीटरिंग की जाये, मानकविहीन कार्य दिखने पर तत्काल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अवगत कराये, अगर ऐसा न करने पर आपकी जिम्मेदार तय की जायेगी! इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार, वार्डन अजब लक्ष्मी शुक्ला मौजूद रहे।