
सीबी राय को क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्श समिति (जेड आर यू सी सी ) का सदस्य नामित किया
झांसी उत्तर प्रदेश उपभोक्ता संरक्षण संस्थान के प्रांतीय मंत्री सीबी राय को क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्श समिति (जेड आर यू सी सी ) का सदस्य उत्तर मध्य रेल के सहायक महाप्रबंधक सामान्य प्रशासन विभाग, प्रधान कार्यालय सूबेदारगंज प्रयागराज द्वारा नामित किया है जिनका कार्यकाल अगले 2 वर्ष के लिए होगा ।प्रेस को यह जानकारी संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने दी ।