उत्तर प्रदेश उद्योग जिला महिला व्यापार मंडल की बैठक में 13 मार्च से प्रदेश में निकलने वाली व्यापारी स्वाभिमान यात्रा यादगार बनाने के लिये को लेकर रणनीति बनाई गई

उत्तर प्रदेश उद्योग जिला महिला व्यापार मंडल की बैठक में 13 मार्च से प्रदेश में निकलने वाली व्यापारी स्वाभिमान यात्रा यादगार बनाने के लिये को लेकर रणनीति बनाई गई

Written by Prem Prakash Agarwal 2023-03-06 News
एक बैठक उत्तर प्रदेश उद्योग जिला महिला व्यापार मंडल की झाँसी के एक होटल में जिला चेयरमैन श्री अशोक जैन की अध्यक्षता में सम्पन हुई। जिला अध्यक्ष कंचन आहूजा जी ने बताया कि ये बैठक 13 मार्च से प्रदेश में निकलने वाली व्यापारी स्वाभिमान यात्रा को कैसे विशाल व यादगार बनाया जाए इस विषय पर रणनीति बनाई गई है व सभी पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी भी सौंपी गई। महिला जिला चेयरपर्सन नीलम खन्ना जी ने बताया कि एक व्यापार मंडल के पचास वर्ष पूरे होना बहुत गर्व की बात है। इस लिए ये स्वर्ण जयंती वर्ष को हम सभी हर्षोल्लास के साथ मना रहे है। कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश के सम्मानीय युवा अध्यक्ष श्री जीतू सोनी जी ने बताया कि 13 मार्च से ये यात्रा सहारनपुर से प्रदेश अध्यक्ष माननीय मुकुंद मिश्रा जी के नेतृत्व में आरम्भ हो कर 50 दिनों में ये पूरी हो गी जिसमे 26 मार्च को 2:00 बजे दिन में झाँसी पहुंचे गी।महिला जिला संरक्षक चंदा अरोरा जी ने बताया कि यात्रा के झाँसी पहुँचने पर कानपुर रोड मेडिकल पर भव्य स्वागत किया जाए गा व शहर में कारों व बाइक से विशाल रैली निकाली जाए गी। विशिष्ठ उपाध्यक्ष कुसुम साहू जी ने बताया इस रैली का विशेष उद्देष्य सभी व्यापारियों को एकजुट करना व सभी क्षेत्रों में सम्मान मिलना एवम व्यापारियों की समस्याओं का शीघ्र से शीघ्र निवारण होना। महानगर अध्यक्ष ब्रज बिहारी जी, जिला युवा चैयरमैन प्रदीप तिपाठि जी व दीपक हिरवानी जी ने कार्यक्रम के प्रचार प्रसार की रूप रेखा बनाई!एवम महिला जिला विशिष्ट उपाध्यक्ष मनीषा खुल्लर, उदिता गुप्ता, भावना अग्रवाल ,व उषा सच्चान जी ने "स्वर्ण जयंती रथ" को डिजाइन करने की जिम्मेदारी ली। स्वप्निल अग्रवाल, रीता अग्रवाल, प्रगति सेठ,नीलम सिंह, पुष्पा हिरवारकर, आदि महिला पदाधिकारियों ने रैली में चलने वाली कारों की व्यवस्था देखने की बात कही। अंत मे महामंत्री उषा सेन जी ने सभी अथितियों का ह्रदय से आभार व्यक्त किया व स्वर्ण जयंती कार्यक्रम सुचारू व शानदार होने की शुभ कामनायें दी।