जिला कार्यक्रम अधिकारी ने 22 आंगनवाडी केन्द्रो का निरीक्षण किया

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने 22 आंगनवाडी केन्द्रो का निरीक्षण किया

Written by Prem Prakash Agarwal 2023-03-02 News
उरई-जालौन। जिला कार्यक्रम अधिकारी इफ्तेखार अहमद द्वारा ग्राम चिल्ली, टिमरो, गोरन, जैसारीकलां, पुर, ऐंधा एवं ऐट विकास खण्ड डकोर में संचालित 22 आंगनबाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केन्द्र पर अनुपस्थित एवं कार्य के प्रति लापरवाह 13 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं 07 आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय रोका गया तथा 02 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सेवा समाप्ति की कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है। केन्द्रों पर बच्चों की उपस्थिति कम होने के सम्बन्ध में सम्बन्धित आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सहायिका को निर्देशित किया गया कि 03 से 06 वर्ष आयु के पंजीकृत सभी बच्चों को प्रतिदिन केन्द्र पर उपस्थित होने हेतु आवश्यक गतिविधियां आयोजित करायी जाये। अधिकांश केन्द्रों पर लाभार्थियों में वितरित किये जाने वाले ड्राई राशन सामग्री की मात्रा हेतु दीवाल लेखन नहीं कराया गया है। सभी केन्द्रों की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/ सहायिकाओं को निर्देशित किया गया कि आंगनबाड़ी केन्द्र पर विभागीय ड्रेस में उपस्थित होकर नियमानुसार केन्द्र का संचालन करें तथा भविष्य में यदि केन्द्र पर बच्चों की संख्या/उपस्थिति में सुधार नहीं होता है तो सम्बन्धित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। रिपोर्ट-ओमप्रकाश उदैनिया, प्रदेश सचिव, पत्रकार एकता संघ उत्तर प्रदेश