प्रयागराज में हुए भाजपा नेता एडवोकेट उमेश पाल एवं सुरक्षाकर्मी के जघन्य हत्याकांड में दोषियों पर कठोर कार्रवाई हेतु ज्ञापन

प्रयागराज में हुए भाजपा नेता एडवोकेट उमेश पाल एवं सुरक्षाकर्मी के जघन्य हत्याकांड में दोषियों पर कठोर कार्रवाई हेतु ज्ञापन

Written by Prem Prakash Agarwal 2023-02-28 News
झाँसी। अखिल भारतीय पाल बघेल धनगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय राकेश पाल जी के नेतृत्व में पाल समाज में एकजुट होकर प्रयागराज के धूमनगंज थाने में विधायक राजू पाल एवं उनके अंगरक्षक की हत्या के चश्मदीद गवाह एडवोकेट उमेश पाल एवं उनके अंगरक्षक संदीप निषाद की हत्या कर दी गई तथा उनके एक और अंगरक्षक राघवेंद्र सिंह बुरी तरह घायल होने से जिंदगी मौत की जंग लड़ रहे हैं | उक्त घटना से पाल समाज में भारी रोष है | अखिल भारतीय पाल धनगर महासभा ने माननीय मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी महोदय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के माध्यम से एक ज्ञापन दिया है कि उक्त हत्याकांड में संयुक्त जघन्य अपराधियों पर कठोर से कठोर सजा अति शीघ्र दी जाए जिससे पीड़ित परिवार में व्याप्त दहशत और डर का माहौल कम हो सके | माननीय मुख्यमंत्री महोदय से निवेदन किया राजू पाल मर्डर केस की वादी वर्तमान विधायिका श्रीमती पूजा पाल को विशेष श्रेणी सुरक्षा कराई जाए जिससे इस तरह की घटना की पुनरावृति पर लगाम लग सके। साथ ही साथ पाल बघेल धनगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राकेश पाल जी ने प्रदेश के मुखिया माननीय श्रद्धेय आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी को सर्व समाज की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया कि इस घटना को उन्होंने तुरंत संज्ञान लेकर सदन में वक्तव्य देने के साथ साथ मामले को गंभीरता पूर्वक लेकर कठोर कार्यवाही को अंजाम दिया। इस अवसर पर माननीय कालिका प्रसाद पाल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आ.भा पाल महासभा, हकीम पाल जिला अध्यक्ष, कैलाश पाल, बिहारी बाल, संजय पाल, राजपाल जुबेर, महेंद्र पाल बबीना, ओम प्रकाश पाल पारीछा, बहादुर पाल प्रधान पारीछा, संतपाल पचोबई, ठाकुरदास पाल पुनाबली, भरत पाल जुगल पाल, प्रमोद पाल सेमरी, कालीचरण पाल प्रधान पलींदा, तेज सिंह पाल प्रधान परवई, परमानंद पाल प्रधान पंचोवई, चंद्रशेखर पाल समथर, रवि पाल बसोबई, राजा भैया पाल दमोह राजकुमार पाल मुरारी, मनीष पाल, रूप सिंह पाल पुनावली डॉ राकेश पाल, नायक पाल, फरीदा राममिलन पाल प्रधान बिरहटा, मुकेश पाल, कालीचरण पाल, करगुवा हरनारायण पाल मथुरापुरा, अशोक पाल फतेहपुर कैलाश भगत जी दीपक पाल, अशोक पाल कटोरिया कैलाश पाल फतेहपुर, पप्पू पाल फतेहपुर आदि लोग उपस्थित रहे।