थाना माधौगढ़ पुलिस द्वारा 04 शातिर अंतर्राज्यीय चोरों को अवैध असलहों के साथ किया गिरफ्तार
थाना माधौगढ़ पुलिस द्वारा 04 शातिर अंतर्राज्यीय चोरों को अवैध असलहों के साथ किया गिरफ्तार उरई। उरई-जालौन पुलिस अधीक्षक डा ईरजराजा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी के पर्यवेक्षण मे चलाये जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के दौरान माधौगढ़ पुलिस ने 04 अन्तर्राज्यीय चोरों को असलहे व मादक पदार्थ (चरस) व चोरी के माल/दस्तावेज/मोबाइल फोन/कैमरा तथा 02 अदद चोरी की मोटर साईकिलों के साथ गिरफ्तार किया। उक्त के सम्बन्ध में पुलिस उपाधीक्षक माधौगढ़ रविन्द्र गौतम ने पत्रकारों को विस्तृत रूप से बताया। रिपोर्ट- ओमप्रकाश उदैनिया, प्रदेश सचिव, पत्रकार एकता संघ उत्तर प्रदेश