श्री खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा व भव्य भजन संध्या का आयोजन

श्री खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा व भव्य भजन संध्या का आयोजन

Written by Prem Prakash Agarwal 2023-02-23 News
श्री खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा व भव्य भजन संध्या का आयोजन झाँसी। अग्रवाल समाज सेवा समिति सीपरी बाजार के महिला मंडल द्वारा, श्री खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा व भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है।’ शनिवार, दिनांक 25.2.23 को निशान यात्रा श्री रघुनाथ जी के मंदिर, सीपरी बाजार से 4.30 बजे आरंभ होकर कारगिल शहीद पार्क पर सम्पन्न होगी। उसके बाद भजन संध्या का आयोजन सांयकाल 7.00 बजे से प्रभु इच्छा तक कारगिल पार्क में किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी अग्रवाल समाज सीपरी बाजार, झाँसी के अध्यक्ष श्री वेद अग्रवाल ने सभी स्वाजीय बन्धुओं को सपरिवार सम्मिलित होने एवं सर्व समाज के लोगों को भी शामिल होने के लिये के लिये आमंत्रित किया। उक्त भव्य कार्यक्रम की लिखित सूचना थाना सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था बनाने में सहयोग के लिये थानाध्यक्ष सीपरी बाजार को दी व प्रतिलिपि प्रभारी निरीक्षक चमन गंज चौकी को भी सूचित किया।