जनपद झाँसी में सी0एस0सी0 कार्यशाला का हुआ आयोजन

Written by Prem Prakash Agarwal 2023-02-18 News
झाँसी। झाँसी जिला के जन सेवा केन्द्र संचालकों की कार्यषाला का आयोजन विकास भवन प्रागंण में सी0एस0सी0 के यू0पी0 प्रभारी अतुलित राय की अध्यक्षता में स्थानीय पदाधिकारियों के साथ किया गया। उपरोक्त कार्यषाला में संचालकों को सम्बाधित करते हुये सी0एस0सी0 यू0पी0 प्रभारी अतुलित राय ने पूर्व में केन्द्र संचालकों द्वारा दी जा रही सेवाओं आ रही दिक्कतों का संज्ञान लेकर निराकरण की बात कही तथा आने वाले नई सेवायें जिनसे ग्राम स्तर हर व्यक्ति को जोड़ा जा सके के बारे में बताते हुये बताया कि काननी सलाह व समस्याओं के निकारण के लिये लिये गाँव से षहर तक ग्रामवासियों को जाना पड़ता है जिससे और अधिक धन खर्च होता है। आगे उन्होने बताया कि टेली लाॅ की सेवायें हर ग्राम स्तर पर पहुचाने के लिये नई सेवा प्रारम्भ की गई है जिसमें ग्राम स्तर पर ही समस्या के निदान हेतु कानूनी सलाह बहुत ही कम फीस देकर देष के बड़े वकीलों से बात करवाकर प्राप्त की जा सकती है। आधार कार्ड अपडेषन के लिये बताया कि षीघ्र ही 10 माॅडल आधार अपडेट केन्द्र जिले में खोले जाने है, जिन आधार कार्ड धारकों के 10 वर्श से अधिक का समय हो गया है, उनके डाँक्यूमेन्ट अपडेट किया जाना है, सभी आधार कार्ड अपडेट केन्द्र संचालकों को उक्त कार्य प्राथमिकता से करने की सलाह दी। सभा में उपस्थित केन्द्र संचालकों ने सेवाओं में आ रही परेषानियों को बताया, कुछ समस्याओं का निदान मौके पर ही कर दिया गया, षेश समस्याओं के निपटान के लिये अपनी टीम को तुरन्त दूरभाश पर ही नोट करवाकर षीघ्र निश्पादन करके सूचित करने का आदेष दिया, उपस्थित केन्द्र संचालक संतुश्ट नजर आये। उक्त कार्यक्रम में लगभग 150 केन्द्र संचालक, एजूकेषन वर्टिकल यूपी हेड प्रषान्त सिंह, एच0डी0एफ0सी0 एरिया हेड विषाल सिंह, अनुज टण्डन, असिस्टेन्ट मैनेजर बैंिकग जुबेर अहमद, डिस्ट्रक्ट काॅर्डिनेटर, स्टाॅक हाॅल्डिंग झाँसी ब्रांच मैनेजर निगम मौजूद रहे।