
आम आदमी पार्टी ने नियुक्त किए जिला प्रभारी
आगामी निकाय चुनावों में पूरी दमखम के साथ मैदान में उतरने के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी ने 69 जिला प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। इसी क्रम में अर्पित सिंह को जिला जालौन का प्रभारी बनाया गया है। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में जिला प्रभारियों की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि नवनियुक्त पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में मजबूत प्रत्याशियों का चयन करने से लेकर बूथ स्तर तक संगठन मजबूत कर आगामी निकाय चुनावों में पार्टी की जीत का मार्ग प्रशस्त करेंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनील परिहार जालौन, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष श्री अब्दुल हमीद जी, sc-st जिलाध्यक्ष श्री ओम नरेश दोहरे जिला उपाध्यक्ष श्री मामू खान, जिला सचिव श्री भूप सिंह राजपूत, जिला सचिव श्री प्रदुमन निरंजन जिला महासचिव श्री प्रवीण रैकवार जी sc-st जिला महासचिव श्री आसाराम आजाद जी यूथ विंग जिलाध्यक्ष श्री मुकेश राजपूत जी वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्रीयशपाल सिंह गुर्जर महिला विंग जिलाध्यक्ष श्री रंजन अग्रवाल,विधानसभा प्रभारी दीप शिखा, आदि लोग उपस्थित रहे।