
"अग्र मिशन नारी शक्ति" द्वारा नगर निगम झांसी द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 प्रतियोगिता
श्री महाराजा अग्रसेन समाज उत्थान समिति (रजिस्टर्ड) सी पी मिशन कंपाउंड, झांसी की महिला विंग "अग्र मिशन नारी शक्ति" द्वारा नगर निगम झांसी द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 प्रतियोगिता के लिए तैयार किया गया नुक्कड़ नाटक में श्रीमती सुनीता अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में प्रथम स्थान प्राप्त कर रुपए ₹25000 का प्रथम पुरस्कार जीता । महिला विंग यहीं नहीं रुकी उन्होंने टैगलाइन प्रतियोगिता में भी द्वितीय पुरस्कार के साथ ₹15000 की राशि प्राप्त की इस राशि को नगर निगम की ओर से नगर आयुक्त श्री पुलकित गर्ग द्वारा प्रदान किया गया । महिला विंग की इस शानदार उपलब्धि पर संपूर्ण अग्रवाल समाज झांसी, गौरवान्वित हो रहा है। संपूर्ण महिला विंग को अग्रवाल समाज,झांसी एवं महाराजा अग्रसेन समाज उत्थान समिति की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई । इस नुक्कड़ नाटक में श्रीमती, सुनीता अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल,डॉक्टर अनुपमा अग्रवाल,रूपम अग्रवाल, नेहा अग्रवाल,ज्योति अग्रवाल,गरिमा अग्रवाल, अलका अग्रवाल, मंजू अग्रवाल एवं निकिता अग्रवाल ने प्रतिभाग किया।