राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में यौन उत्पीड़ित महिलाओं व लड़कियों को इंसाफ दिलाने के लिए अभियान

Written by Prem Prakash Agarwal 2023-02-12 News
आज दिनांक 12 फरवरी 2023 को रेड ब्रिगेड की अध्यक्षा बहन ऊषा विश्वकर्मा ( अंतर्राष्ट्रीय समाज सेविका) एवं आशीर्वाद शिक्षा प्रसार सेवा समिति झांसी की अध्यक्ष आशा राजपूत द्वारा राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में यौन उत्पीड़ित महिलाओं व लड़कियों को इंसाफ दिलाने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है । आज रानी लक्ष्मीबाई पार्क से प्रारंभ हो रही है इस वार्तालाप में ऊषा विश्वकर्मा जी द्वारा बताया गया कि पिछले कई वर्षों से हमारी समिति भारत में ही नहीं बल्कि भारत के बाहर भी यौन उत्पीड़ित महिलाओं एवं लड़कियों के लिए इंसाफ दिलाने का कार्य कर रही है अब यह समिति झांसी मैं आशा राजपूत के साथ मिलकर और ज्यादा से ज्यादा महिलाओं व लड़कियों को इंसाफ दिलाने का कार्य करेगी इसक्रम में आशा राजपूत जी ने बुंदेलखंड की सभी लड़कियों व महिलाओं का आवाहन किया है कि अगर आपके साथ किसी भी प्रकार से गलत होता है तो आप हमें बताएं हम आपको इंसाफ दिलाने में मदद करेंगे अगर आप चाहेंगे तो आपका नाम भी गुप्त रखा जाएगा परंतु अब हमें लोगों से डरने की आवश्यकता नहीं है अगर आपके साथ कुछ गलत हुआ है तो उसके लिए हमें आवाज उठानी पड़ेगी और मैं आपके साथ मिलकर आपको इंसाफ दिलाने में आपका सहयोग करूंगी आप मेरे मोबाइल नंबर 92353 02913 पर मुझे कभी भी फोन कर सकती हैं और व्हाट्स एप भी कर सकती हैं।और इसी क्रम में अर्चना गुप्ता जी द्वारा इस अभियान में झांसी वासियों को जोड़ने की बात की और बताया कि हम सभी लोग मिलकर सभी लड़कियों व महिलाओं को इंसाफ दिलाने की मुहिम को और तेज करेंगे। कल सुबह 10 बजे पदयात्रा "निर्भीक कदम" महारानी झलकारी बाई के ग्राम भोजला से प्रारंभ होकर यात्रा गणेश चौराहे से दतिया गेट होते हुए सिद्धेश्वर मंदिर से होते हुए एलाइट पर स्वागत किया जाएगा उसके बाद रानी लक्ष्मी बाई पार्क के पास स्थित महारानी झलकारी बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं स्वागत का कार्यक्रम किया जाएगा। झांसी महारानी के दुर्ग पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे दोपहर 3 बजे रानी लक्ष्मीबाई पार्क पर समापन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में स्किल्ड इंडिया सोसाइटी के डायरेक्टर नीरज सिंह , अर्चना गुप्ता व आशा राजपूत, अरशद खान, नरेंद्र झा, मोहनलाल सिंगरिया , धीरज राजपूत, राजवीर सिंह, मेवा, भाग्य श्री लक्ष्मी, तारा, सीमा कुशवाहा, सफीना, रामश्री, प्रभा अरुण सरावगी, निधि सेठ, साधना, सीमा कुशवाहा, लाली, अंजू,एवं विक्की, समाज सेवी उपस्थित रहे और अंत में आशा राजपूत ने सभी का आभार व्यक्त किया है।