भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की हिमायत की शांति स्वरूपानंद ने।

भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की हिमायत की शांति स्वरूपानंद ने।

Written by Prem Prakash Agarwal 2023-02-09 News
कोंच। चारधाम मंदिर उज्जैन के पीठाधीश्वर स्वामी शांति स्वरूपानंद गिरी जी महाराज ने भी भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की हिमायत की है। यहां ग्राम चांदनी में चल रहे धार्मिक आयोजन के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, हिंदू धर्म हिंसक नहीं है। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का यह सबसे बड़ा कारक है। उन्होंने कहा, सभी धर्मों के लोग राष्ट्र की तरक्की की तरफ ध्यान दें। स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरितमानस को लेकर दिए गए विवादित बयान पर उन्होंने कहा कि राजनैतिक लोगों को राजनीति करनी चाहिए, धर्म पर अनर्गल टिप्पड़ी सहन नहीं की जा सकती है। इतिहास बताता है कि राम के नाम का विरोध करने वाले मिट गए, राम आज भी हैं। राम जन्मभूमि पर गोलियां चलाने वालों का हश्र सब जानते हैं, राम के विरुद्ध जो खड़ा होगा उसका नामोनिशान मिट जाएगा। मोहन भागवत के ब्राह्मण वाले बयान पर उन्होंने कहा राजनीतिक लोगों के पास शब्द नहीं हैं इसलिए अनर्गल बयानबाजी होती है।