
राकेश जायसवाल बने भाजपा समर्थक मंच के प्रदेश महामंत्री ।
झाँसी ! भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव के द्वारा राकेश जायसवाल को प्रदेश महामंत्री भाजपा समर्थक मंच उत्तर प्रदेश के पद पर मनोनीत किया गया है। एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप राकेश जायसवाल हमेशा आगे रहे है और जरूरतमंदों की मदद के लिए वे कभी पीछे नहीं रहे हैं। राकेश का मानना है कि संगठन ना सिर्फ सामाजिक कार्यकर्ताओं को मंच प्रदान करता है बल्कि उन्हें आगे बढ़ाने की हर एक सीढ़ी मुहैया कराता ह। आज यही कारण है कि राकेश को भाजपा समर्थक मंच के प्रदेश के महामंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है जो ना सिर्फ उनके लिए गर्व की बात है बल्कि पूरे समाज को उन्होंने गौरवांतित कर दिया है।