वंशवाद की परंपरा अगर न होती तो राष्ट्रवाद हर नागरिक में जिंदा होता-स्वतंत्रदेव।

वंशवाद की परंपरा अगर न होती तो राष्ट्रवाद हर नागरिक में जिंदा होता-स्वतंत्रदेव।

Written by Prem Prakash Agarwal 2023-02-09 News
कोंच। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, देश को बरबाद करने और भटकाने के अलावा त्याग तपस्या और बलिदान की परंपरा को भटकाने का काम सिर्फ कांग्रेस ने किया है। वंशवाद की परंपरा अगर न होती तो आज राष्ट्रवाद हर नागरिक में जिंदा होता। उन्होंने कहा, 2024 तक बुंदेलखंड के हर घर को नल के माध्यम से पानी मिल जाएगा। यह बात एक धार्मिक कार्यक्रम में ग्राम चांदनी पहुंचे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा, आजादी के बाद वंशवादी परंपरा की नींव डालने का काम कांग्रेसियों ने किया है जिसके बाद क्षेत्रीय पार्टियों का जन्म हुआ। वंशवाद की परंपरा अगर न होती तो राष्ट्रवाद आज हर नागरिक में जिंदा होता। योगी और मोदी जी की सरकार आने के बाद लोगों का विश्वास बढ़ा है क्योंकि बीजेपी शुरू से ही वंशवाद की मुखालिफत करती रही है। उन्होंने कहा कि जाति धर्म देखे बिना भाजपा ने समाज के हर तबके का हित किया है, मुस्लिम समाज के लिए भी रोजगार समेत बहुत कुछ किया है। बुंदेलखंड में हर घर जल पहुंचाने का काम बीजेपी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा, उनकी कोशिश है कि 2023 के अंत तक बुंदेलखंड के हर घर नल योजना के माध्यम से पानी पहुंचा दें। अगर देरी हुई तो 2024 तक हर हाल में बुंदेलखंड के हर घर तक पानी पहुंच जाएगा। बुंदेलखंड की बेहतरी के लिए सरकार काम कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह अपने बच्चों को अच्छी परवरिश के साथ अच्छी शिक्षा जरूर दें। इस दौरान माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, उरई सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर, जितेंद्र सिंह आशू, वीरेंद्र निरंजन, अंजू अग्रवाल, महेंद्र सोनी, सुनील लोहिया, सुनील शर्मा, गौरी चबोर, विकास पटेल, लालजी पटेल, महेंद्र पटेल, ऋतिक खरे आदि मौजूद रहे। शांति स्वरूपानंद महाराज ने जलशक्ति मंत्री को आशीर्वाद दिया।