भारत की नामचीन ट्रक बनाने वाली कम्पनी, बीमा कम्पनी एवं डीलर तीनों ने मिलकर किया फर्जीबाड़ा।

Written by Prem Prakash Agarwal 2023-02-05 News
झाँसी। भारत की नामचीन ट्रक बनाने वाली कम्पनी, बीमा कम्पनी एवं डीलर तीनों ने मिलकर किया फर्जीबाड़ा। फर्जीवाड़े के इस खेल की परत दर परत उधेड़ने का काम खरीददार की सतर्कता व आर.टी.ओ. की सजगता से हुआ बड़ा खुलासा। ग्राम बरौल चिरगाँव जिला झाँसी के निवासी गिर्राज ट्रेडर्स के मालिक दिलीप सिंह ने टाटा मोटर्स कम्पनी के कानपुर डीलर एक्सल व्हीकल से 18 चक्का ट्रक लेने के लिये सम्पर्क कर 55 लाख रूपये का कुटेषन प्राप्त कर 23 दिसम्बर 2022 को मार्जिन मनी जमा कर फाइनेन्स कराकर एड.डी.एफ.सी. झाँसी से 55 लाख का भुगतान कानपुर डलकर के खाते में भेज दिया। 7 जनवरी 2023 को कम्पनी ने ट्रक की डिलिवरी कर दी। आर.टी.ओ. कार्यालय में पंजीयन हेतु सत्यापन के दौरान चैसिस नम्बर को फर्जी यानि छेड़छाड़ की बात कहकर पंजीयन से इन्कार कर दिया। जिसको सुनकर खरीदार के होष फाख्ता हो गये, छोटे भाई प्रदीप सिंह ने मामले की गम्भीरता को समझते हुये डीलर के मालिक से बात की, कोई संतोशजनक उत्तर न मिलने पर टाटा कम्पनी के यूपी हेड से बात की, उन्होंने मेल पर आर.टी.ओ. को चेचिस नम्बर सत्यापित की प्रति भिजवा दी। आर.टी.ओ. द्वारा पंजीयन करने से साफ मना कर दिया, खरीददार चैकन्न्ना हो गया, पड़ताल में जुट गया। 15-20 दिन रात दिन एक करके खोज में जुटकर ट्रक कम्पनी से कब निकला और उसके बाद के क्या-क्या हुआ डिलीवरी तक की यात्रा तक का पूरा काला चिट्ठा तैयार कर लिया जिसको सुनकर और देखकर सभी हैरान हैं, कि कैसे-कैसे खेल ट्रक बनाने वाली कम्पनी, डीलर और बीमा कम्पनी के गठजोड़ से एक्सीडेंट तिखाकर नकद पैसे बीमा कम्पनी से वसूलकर आपस में बन्दरबाँट कर रहे हैं, मामला गम्भीर एवं फ्राड का है। उक्त प्रकरण के सभी दस्तावेज, वीडियोज आदि दिखाकर एस.के.टी. न्यूज के केन्दीय कार्यालय में दिखाते हुये बताया कि उक्त गठजोड़ ने एक्सीडेंटल 18 चक्का ट्रक का बीमा कम्पनी से क्लेम 13.50 लाख भुगतान नकद लेकर, आॅरीजनल पार्टस बदलकर ट्रक को दुबारा प्राईवेट वर्कषाॅप से तैयार कराया व खरीददार को भेज दिया। चैनल ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुये कानपुर डीलर के मालिक विजय गर्ग से जब बात की तो उन्होंने क्या कहा सुनिये आप।