कोई भी लक्ष्य मनुष्य के साहस से बड़ा नहीं हारा वही जो लड़ा नहीं
2025 तक ₹10000 करोड़ की कंपनी बनाने का संकल्प के साथ रीजनल मैनेजर पंकज झा के मुख्य आतिथ्य में गत दिवस नी बा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी द्वारा एडवाइजर एपीसी एवं चैंपियन कॉन्क्लेव का आयोजन स्थानीय होटल श्रीनाथ पैलेस में किया जिसमें जिन हेल्थ एडवाइजर्स ने कंपनी के नियमानुसार अच्छे हेल्थ इंश्योरेंस लोगों को देकर उन्हें स्वास्थ्य समस्या को लेकर चिंतामुक्त किया, उन्हें रीजनल मैनेजर पंकज झा एवं शाखा प्रबंधक द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रीजनल मैनेजर पंकज झा द्वारा सभी को कंपनी के लक्ष्य, विजन एवं नए नए ऑफिस खोले जाने आदि के बारें में विस्तार से बताया। आगामी 2025 तक कंपनी के पूर्व निर्धारित लक्ष्य को 5000 से बढ़ाकर 10 करोड़ तक ले जाने का रखा जिससे उत्साहित होकर सभी उपस्थित एडवाइजर्स, मैनेजर, सीनियर मैनेजर्स ने करतल ध्वनि से स्वागत किया एवं अपना योगदान समर्पित भाव से करने की बात कही। आगे उन्होंने बताया की पिछले 6 महीने से कंपनी में रिफॉर्म का कार्य चल रहा है। क्योंकि लक्ष्य बड़ा है तो जिम्मेदारी भी बड़ी है, बड़ा बदलाव करना पड़ेगा इसमें नीतिगत बदलाव के मद्देनजर कुछ खामियों को स्वीकारते हुए मार्च 2023 तक आ रही सभी, समस्याओं का निदान पूर्ण रूप से कर लिया जाएगा। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक राजेश पांडे द्वारा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया तथा सभी को सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में एजेन्सी मैनेजर्स में सर्व श्री विवेक कुमार गहोई, नितिन, विपिन, राहुल सहित सभी ने पूर्ण आनन्द किया।