रक्सा (झांसी) से बागेश्वर धाम के लिए सड़क पर लुढ़कते हुए जत्था रवाना।
झांसी। रक्सा से बागेश्वर धाम के लिए संतजन, सेवादार, महिलाएं एवं ग्रामीण मिल कर भजन करते हुए पैदल ही चल दिए। शिवपुरी रोड झांसी में अद्भुत नजारा देखने को मिला जिसमें कुछ संत जन आगे चल रहे थे एवं उनके सेवादार हाथ में झाड़ू लिए उस जत्थे के आगे सफाई करते हुए आगे बढ़ रहे थे पीछे लाठी टेकते हुए वृद्ध संत एवं उसके पीछे जो दृश्य देखने को मिला वह श्रद्धा एवं भक्ति का अनूठा संगम लगा, लोग हाथों में गद्दे लिए हुए सड़क पर बिछाते चले आ रहे थे और पीछे से एक व्यक्ति पूरा सड़क पर लुढ़कते हुए आगे बढ़ रहा था, सभी राहगीर एवं दुकानदार स्तब्ध रह गए, इसको श्रद्धा एवं भक्ति भाव की पराकाष्ठा कहा जाए या अंधविश्वास की स्थिति का नया रूप?