झांसी नगर को सुंदर एवं साफ सुधरा बनाने एवं यातायात सुगम करने के लिए अतिक्रमण विरोधी दस्ता का दौरा।
झांसी। नगर को सुंदर एवं साफ सुधरा बनाने एवं यातायात सुगम करने के मद्देनजर आज कर्नल एस एन बाजपेई प्रवर्तन दल प्रभारी, सूबेदार टी एन पस्तोर, विक्रम सिंह, गोविंद सिंह मय लाव लश्कर के अतिक्रमण विरोधी दस्ता व पीडब्ल्यूडी के अमीन नामदेव ने शिवपुरी रोड पर नहर से आवास विकास तक का दौरा किया, जहां पर रोड के दोनों तरफ अतिक्रमण किए हुए सभी लोगों को चेताते हुए आगाह किया कि शीघ्र ही यहां से खाली कर दो, जिसका मौजूद लोगों ने एतराज किया तथा अवैध कब्जा को हटाने के लिए मोहलत मांगी, जिसका कड़े शब्दों में निर्देश देते हुए पीडब्ल्यूडी अमीन ने तीन दिन का वक्त देते हुए कहा कि स्वमं हटा लें अन्यथा नगर निगम की टीम हटा देगी जिससे नुकसान भी होगा और विधिक कार्यवाही भी झेलनी पड़ेगी। वहां पर मौजूद लोगों ने अन्य जमीन जो कि नगर निगम की है आल्हा घाट घाट रोड बुध विहार के बगल में निगम द्वारा बनवाई जा रही दुकानों के नजदीक अतिक्रमण के बारे में जानकारी दी तथा उसे भी कब्जा मुक्त कराने की बात कही।