अग्रवाल उत्सव समिति झांसी द्वारा पोशाक एवं कलश यात्रा श्री 1008 राम जानकी बाई जी का मंदिरसे प्रारंभ
अग्रवाल उत्सव समिति झांसी द्वारा आयोजित पोशाक एवं कलश यात्रा, अग्रवाल समाज झांसी द्वारा स्थापित एवं संचालित ऐतिहासिक स्थल श्री 1008 राम जानकी बाई जी का मंदिर घास मंडी बड़ा बाजार झांसी से प्रारंभ होकर हाड़ी गंज, रानी महल, कोतवाली से होकर सराफा बाजार से होती हुई चौधरयाना स्थित रामलला मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान सुंदर वस्त्र धारण किए महिलाओं ने मंगल कलश सिर पर धारण किया हुआ था जो अद्भुत एवं सुंदर प्रतीत हो रहा था डीजे की धुन पर महिलाएं थिरकती नजर आ रही थी। पूरी यात्रा के दौरान जगह जगह पर लोगों ने यात्रा में शामिल लोगों पर फूलों की वर्षा की, यात्रा के साथ चल रही पोशाक एवं प्रसाद का पूजन कर आरती उतारी। यात्रा का संचालन संस्थापक संरक्षक सुरेश बैंक वाले संस्थापक अध्यक्ष मनोज अग्रवाल बॉबी संस्थापक महामंत्री अजय अग्रवाल संस्थापक कोषाध्यक्ष सतीश अग्रवाल जुम्मी ने संभाला। संस्था के संरक्षक अनिल अग्रवाल डीजीसी सरपंच, श्री ओम प्रकाश चौधरी पूर्व सरपंच रमेश चंद्र महेश चंद सर्राफ नंदकिशोर सर्राफ, किशनलाल मोदी, दिलीप सर्राफ, सुरेश बैंक वाले, संजय अग्रवाल होजरी, उमाशंकर वाले राकेश अग्रवाल मऊ वाले पुरुषोत्तम बमौर वाले अरविंद अग्रवाल लोहे वाले दिनेश अग्रवाल संतोष अग्रवाल डब्बू सुनील चौधरी पेंट वाले रमेश चंद्र अग्रवाल श्री राम मोदी सहित सभी सदस्य सहित लगभग 5 सैकड़ा लोग शामिल हुए। पोशाक अर्पण के बाद महिलाओं ने सुंदर गान प्रस्तुत की वाह राम कलेवा की पार्टी द्वारा वाचन किया गया महिलाओं को जो की कलश में दिए हुए की यात्रा में शामिल की सभी को भोजन प्रसाद वितरित किया गया तत्पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें नगर व क्षेत्र के लोगों ने प्रसाद पाया